राउत को सलाह: म्हस्के ने कहा - सत्ता के लिए बालासाहेब के सिद्धांतों को भूल गया उद्धव गुट, पहले पार्टी संभालो, फिर पतंग उड़ाओ

म्हस्के ने कहा - सत्ता के लिए बालासाहेब के सिद्धांतों को भूल गया उद्धव गुट, पहले पार्टी संभालो, फिर पतंग उड़ाओ
  • शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह मामले पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई
  • शिवसेना (शिंदे) सांसद नरेश म्हस्के ने साधा निशाना
  • बोले - कोर्ट की सुनवाई के दौरान राउत ने हमेशा की तरह पतंग उड़ाई

New Delhi News. शिवसेना (शिंदे) सांसद नरेश म्हस्के ने शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह मामले पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई को लेकर उद्धव गुट के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय राउत पर निशाना साधा। कोर्ट की सुनवाई के दौरान राउत ने हमेशा की तरह पतंग उड़ाई। सांसद म्हस्के ने कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राउत ऐसे पतंग उड़ा रहे हैं जैसे जज ने उनके कान में फैसला सुना दिया हो। म्हस्के ने राउत की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि वह सत्ता के लिए हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब के विचारों और सिद्धांतों को भूल गए हैं।

यहां आयोजित एक संवाददाता-सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद म्हस्के ने कहा कि चुनाव आयोग ने देखा है कि शिवसेना एक एकजुट पार्टी है और पार्टी में कोई फूट नहीं है। उसी के आधार पर आयोग ने शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह ‘धनुष बाण’ एकनाथ शिंदे को दे दिया।शिवसेना (शिंदे) सांसद ने कहा कि हम बालासाहेब के विचारों और भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के लिखे संविधान में विश्वास करते हैं। उद्धव गुट में बचे हुए लोगों को रोकने के लिए राउत बेतुके बयान दे रहे हैं। उनको पहले उद्धव गुट संभालना चाहिए। राउत को इस बात की चिंता करनी चाहिए कि उद्धव गुट के बचे हुए विधायक, सांसद और नगरसेवक पार्टी में कैसे रहेंगे। ।

Created On :   6 Aug 2026 6:08 PM IST

Tags

Next Story