- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब की लंगर...
गृह मंत्री शाह से मिले सांसद गोपछडे: तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब की लंगर सेवा को पूर्ण जीएसटी छूट और 2025 की भीषण बाढ़ से हुई क्षति के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग

New Delhi News. भाजपा के राज्यसभा सदस्य अजित गोपछडे ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में वर्ष 2025 की अतिवृष्टि एवं भीषण बाढ़ से हुई व्यापक क्षति के मद्देनजर राज्य के पुनर्निर्माण के लिए पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए) की उच्चस्तरीय बैठक तत्काल आयोजित कर विशेष आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने शाह से नांदेड़ स्थित तख्त सचखंड श्री हजूर अबचलनगर साहिब की लंगर सेवा को पूर्ण जीएसटी छूट प्रदान करने तथा धर्माबाद रेलवे स्टेशन का नाम आरएसएस के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार रेलवे स्टेशन करने की मांग की।
यह भी पढ़े -नई दिल्ली पुलिस ने टेलीग्राम-आधारित पार्ट टाइम साइबर जॉब स्कैम का पर्दाफाश किया, दो गिरफ्तार
केंद्रीय गृह मंत्री से हुई मुलाकात के दौरान गोपछड़े ने उनको बताया कि महाराष्ट्र के अनेक क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ से कृषि, सिंचाई परियोजनाओं, ग्रामीण एवं शहरी सड़कों, पेयजल व्यवस्था, सार्वजनिक आधारभूत संरचना तथा हजारों परिवारों की आजीविका पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। इस व्यापक क्षति का वैज्ञानिक एवं वस्तुनिष्ठ आकलन करने के लिए महाराष्ट्र सरकार, भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों तथा विशेषज्ञ संस्थाओं की सहभागिता से पीडीएनए की उच्चस्तरीय बैठक शीघ्र आयोजित किए जाने की आवश्यकता है। गोपछड़े ने बताया कि शाह ने आश्वस्त किया है कि वह महाराष्ट्र में बाढ़ के बाद की स्थिति तथा प्रस्तुत सभी प्रस्तावों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक सकारात्मक कार्रवाई करेंगे।
Created On :   6 Aug 2026 5:49 PM IST







