- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- किसी को मिलना है मिले, पर चुपके से...
निशाना: किसी को मिलना है मिले, पर चुपके से नहीं - शिवसेना शिंदे की नेता डॉ.नीलम गोरहे ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज

Nagpur News. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिवसेना शिंदे के सांसदों से साथ मुलाकात को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर चल रहा है। इस मामले पर शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के वक्तव्य पर शिवसेना शिंदे की उपनेता डॉ.नीलम गोरहे ने गहरा तंज कसा है। ठाकरे का नाम लिये बिना डॉ.गोरहे ने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मार्गदर्शन के लिए घटक दल के लोग मिलते रहते हैं। उनसे किसी को मिलना है तो मिले लेकिन चुपके से ना मिलें। रविवार को नागपुर में पत्रकार वार्ता में डॉ.गोरहे बोल रही थी। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवसेना शिंदे के 6 सांसदों से मुलाकात की थी। इस पर उद्धव ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था-प्रधानमंत्री के पास युवाओं से मिलने के लिए समय नहीं है। लेकिन गद्दारों से मिल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना का मामला चल रहा है। निर्वाचन आयोग के शिवसेना शिंदे को असली शिवसेना मानने के निर्णय के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर सुनवाई चल रही है। ऐसे में गद्दारों से पीएम के मिलने की क्या वजह हो सकती है। मोदी से 6 सांसदों की मुलाकात का मुद्दा भी सुप्रीम कोर्ट में उठाया जाएगा। उद्धव ठाकरे ने सवाल किया है कि क्या पीएम न्यायपालिका, केंद्रीय गृहमंत्री या महाराष्ट्र के सीएम को धमका रहे है। उद्धव ठाकरे के वक्तव्य पर डॉ.गोरहे ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी दूरदृष्टिवाले नेता हैं। शिवसेना एनडीए की पार्टनर है। एकनाथ शिंदे को प्रधानमंत्री मोदी से मिलना एकदम उचित है। राहुल व सोनिया गांधी से मार्गदर्शन लेने से अच्छा मोदी से मार्गदर्शन लेना है। किसी मामले में कुछ खामियां हो सकती है। लेकिन किसी को मिलना है तो मिले पर चुपके से ना मिले।
यह भी कहा
सोशल मीडिया के दुरुपयोग व साइबर अपराध के मामले में कम उम्र की पीढ़ी जेन-जी की अधिक लिप्तता के विषय पर डॉ.गोरहे ने कहा कि किसी भी मामले में बहकाव उम्र तक सीमित नहीं है। विशेषकर प्रेम का मामला जेन जी तक मर्यादित नहीं है। 60 से अधिक उम्र के कई लोग भी अश्लील फिल्में देखते है। वहीं चाइल्ड राइट अर्थात बाल अधिकार का काम करनेवाले भी कई जेन जी है। पत्रकार वार्ता में शिवसेना शिंदे के जिला प्रमुख सूरज गोजे, नगरसेवक गणेश चार्लेवार, अल्का दलाल, रविनीश पांडेय, धीरज फंदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Created On :   9 Aug 2026 8:24 PM IST













