छापामार कार्रवाई: कब्रस्तान के पास गेम पार्लर में जुए का अड्डा, छह गिरफ्तार, सात कैसीनो मशीन, दो कंप्यूटर और नकदी समेत दो लाख का माल जब्त

कब्रस्तान के पास गेम पार्लर में जुए का अड्डा, छह गिरफ्तार, सात कैसीनो मशीन, दो कंप्यूटर और नकदी समेत दो लाख का माल जब्त
  • हसनबाग चौक स्थित कब्रस्तान के पास चल रहे लॉटरी व गेम पार्लर पर छापा
  • दो कंप्यूटर और नकदी समेत 2.02 लाख का माल जब्त

Nagpur News. सक्करदरा पुलिस ने हसनबाग चौक स्थित कब्रस्तान के पास चल रहे लॉटरी व गेम पार्लर पर छापा मारकर जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया। कार्रवाई में सात कैसीनो मशीन, दो कंप्यूटर, 3,260 रुपए नकद और अन्य सामग्री समेत कुल करीब 2 लाख 260 रुपए का माल जब्त किया गया।

पुलिस को 9 अगस्त की सुबह करीब 11.30 बजे सूचना मिली थी कि गेम पार्लर में कैसीनो मशीनों के जरिए पैसों की बाजी लगाकर जुआ चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पंचों की मौजूदगी में छापा मारा। मौके पर सैयद मोहम्मद मुसव्वीरुद्दीन सलामुद्दीन सैयद काजी (23), अब्दुल सलमान अब्दुल सलाम (34), अब्दुल अजीम अब्दुल रहीम (34), मोहम्मद अकरम मोहम्मद बैतुल्ला (45), काशीनाथ दादाजी येवले (47) और मदन काशीनाथ बडगे (56) कैसीनो मशीनों पर जुआ खेलते मिले।

पूछताछ में दुकान मालिक अभिषेक नामक व्यक्ति की मदद से जुआ संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई। सक्करदरा पुलिस ने महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 4 व 5 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Created On :   10 Aug 2026 8:22 PM IST

Tags

Next Story