एफटीए पैवैलियन: 12 अगस्त से भारत मंडपम में आयोजित होगा भारत व्यापार महोत्सव, भारत से दुनिया तक व्यापार का नया द्वार

12 अगस्त से भारत मंडपम में आयोजित होगा भारत व्यापार महोत्सव, भारत से दुनिया तक व्यापार का नया द्वार
  • भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 होगा आयोजित
  • आगामी 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में आयोजन

New Delhi News. भारत की व्यापारिक शक्ति, उद्यमशीलता, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को एक मंच प्रदान करने वाला “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” आगामी 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इसका संयुक्त आयोजन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ ) द्वारा किया जा रहा है। महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री तथा दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के भारतीय उत्पादों, पारंपरिक शिल्प, आधुनिक विनिर्माण, एमएसएमई , स्टार्टअप्स और ब्रांड्स के विशाल प्रदर्शन के साथ बीवीएम में कुछ ऐसे विशेष थीम पवेलियन होंगे, जो इसे सामान्य व्यापार मेलों से अलग पहचान देंगे।

एफटीए पैवैलियन —भारत से दुनिया तक व्यापार का नया द्वार

भारत द्वारा विभिन्न देशों के साथ किए गए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स(एफटीए ) पर आधारित विशेष पवेलियन व्यापारियों और उद्यमियों को यह बताएगा कि बदलते वैश्विक व्यापार परिदृश्य में भारतीय उत्पादों के लिए नए बाजार और निर्यात के अवसर कहाँ हैं? यह पवेलियन विशेष रूप से “लोकल टू ग्लोबल ” के संकल्प को जमीन पर उतारने का माध्यम बनेगा।

भारतीय व्यापार महोत्सव केवल एक व्यापार प्रदर्शनी नहीं, बल्कि “मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया , मेड फॉर वर्ल्ड ” की भावना का जीवंत प्रदर्शन होगा। आज भारत मंडपम में कैट के राष्ट्रीय महामंत्री तथा दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल सहित कैट के देश भर के वरिष्ठ व्यापारी नेताओं ने भारत मंडपम में भूमि पूजन समारोह के साथ महोत्सव की औपचारिक तैयारियों ने एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पड़ाव पूरा किया।

Created On :   10 Aug 2026 6:42 PM IST

Tags

Next Story