ग्रीन ऊर्जा विकास: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, महाराष्ट्र में अब तक 2,608 मेवा रूफटॉप सोलर इंस्टॉल

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, महाराष्ट्र में अब तक 2,608 मेवा रूफटॉप सोलर इंस्टॉल
  • प्रदेश के 10.96 लाख परिवार हुए लाभान्वित
  • रूफटॉप सौर योजना के लिए महाराष्ट्र को मिले 4,793 करोड़
  • महाराष्ट्र में 5 अगस्त 2026 तक 2,608 मेगावाट की कुल क्षमता के रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन

New Delhi News. फरवरी, 2024 में प्रारंभ पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना (पीएम-एसजीएमबीवाई) का लक्ष्य वर्ष 2026-27 तक देश में एक करोड़ घरों में रूफटॉप सौर इंस्टॉलेशन का है। इसके योजना के तहत महाराष्ट्र में 5 अगस्त 2026 तक 2,608 मेगावाट की कुल क्षमता के रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन से प्रदेश के 10.96 लाख परिवार लाभान्वित हुए हैं।

यह जानकारी केन्द्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को राकांपा (शरद) सांसद सुप्रिया सुले और धैर्यशील मोहिते पाटील के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में ग्रीन ऊर्जा विकास में तेजी लाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण नीति 2025-35 को अधिसूचित किया है।

इस नीति में वर्ष 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा से राज्य की बिजली की मांग का लभगग 52 प्रतिशत और वर्ष 2035 तक लगभग 65 प्रतिशत पूरा करने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लि ने पूरे महाराष्ट्र में वर्ष 2030 तक 8 गीगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता वृद्धि का लक्ष्य रखा है।

रूफटॉप सौर योजना के लिए महाराष्ट्र को मिले 4,793 करोड़

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की चल रही प्रमुख योजनाओं के अंतर्ग महाराष्ट्र में रूफटॉप सौर योजना के लिए 4,793 करोड़ रूपये, पीएम कुसुम के लिए 4924 करोड़ रूपये और राष्ट्रीय बायो एनर्जी कार्यक्रम के लिए 98 करोड़ रूपये की निधि जारी की जा चुकी है

Created On :   12 Aug 2026 8:56 PM IST

Tags

Next Story