Chirag Paswan: खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान की आई प्रतिक्रिया, ऐसी घटना हुई है तो वह गलत ,सरकार इसकी जांच कराए

खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान की आई प्रतिक्रिया, ऐसी घटना हुई है तो वह गलत ,सरकार इसकी जांच कराए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'शुद्धिकरण' वाला बयान तूल पकड़ता जा रहा है। उन्होंने आज (13 अगस्त) सदन में कहा की मैं उत्तराखंड में एक रैली को संबोधित करने गया था कार्यक्रम खत्म होने बाद बाद उस मैदान (रामलीला) का शुद्धिकरण किया गया था। उनके इस बयान पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया सामने आई है।

प्रियंका गंधी ने क्या कहा?

कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर बोला है। सांसद प्रियंका गांधी ने बीजेपी-आरएसएस की मानसिकता और विचारधारा को लेकर सवाल किया है। उन्होंने कहा पीएम मोदी को इसका खंडन करना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।

गुरुवार (13 अगस्त, 2026) को मीडिया से बातचीत करते हुए इस सवाल पर चिराग पासवान ने कहा, मुझे नहीं पता कि ऐसा हुआ कि नहीं हुआ। अगर राज्यसभा में वो (खरगे) विपक्ष के नेता हैं, देश की सबसे बड़ी पार्टी के वो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, अगर उन्होंने चिंता जाहिर की है तो ये जरूर चिंता का विषय है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगे कहा, "आज भी कई बार ऐसे उदाहरण सामने आते हैं जहां दलित होने के चलते आपके साथ भेदभाद किया जाता है। रह-रहकर आज भी एक दलित युवक को घोड़ी पर चढ़ने से रोका जाता है। बारात निकालने से रोका जाता है। मंदिर में कोई प्रवेश करता है तो मंदिर को धुलवाया जाता है। अगर ऐसी घटना हुई है तो मैं खुद वहां की सरकार से आग्रह करता हूं कि जांच कराई जाए।"

विपक्ष को घेरते हुए चिराग ने कहा कभी छात्रों का मुद्दा तो कभी राम मंदिर का, कभी कह रहे प्रधानमंत्री माफी मांगें तो कभी गृह मंत्री इस्तीफा दें, इन लोगों ने पहले से ही सोच रखा था कि सदन को नहीं चलने देना है. उसी सोच पर इनका जो रवैया था उसने सदन को बाधित करने का काम किया।

Created On :   14 Aug 2026 12:46 AM IST

Tags

Next Story