VHP President on Rahul Gandhi: RSS को 'जोकरों का समूह’ कहने पर राहुल गांधी पर जमकर बरसे VHP अध्यक्ष, कहा- भारत को संघ पर भरोसा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (VHP) अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा RSS पर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा यह संगठन दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। राहुल गांधी ने BJP और RSS को 'जोकरों का समूह’ कहा है। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में यह बात घर कर गई है कि गले मिलना ही विदेश नीति है। इस पर आलोक कुमार ने कहा कि संघ के नेताओं को जोकर कहना राहुल गांधी का मानसिक दिवालियापन है।
भारत को संघ पर भरोसा- VHP अध्यक्ष
VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, 'मैं समझता हूं कि लोकतंत्र शालीनता की अभिव्यक्ति है। राहुल गांधी इस मर्यादा का पालन नहीं करते हैं। आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। भारत को संघ पर भरोसा है। संघ के नेताओं को जोकर कहना राहुल गांधी की मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। उनके पास कोई तर्क नहीं है।'
राहुल गांधी ने ‘रचनात्मक कांग्रेस’ के अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा 'यह लड़ाई मोहब्बत से लड़ी जाएगी, नफरत से नहीं। देश में अब तक बहुत से लोग बीजेपी-आरएसएस के सामने डरपोक की तरह व्यवहार करते रहे हैं, जबकि मुकाबला ऐसे लोगों से है जिन्हें देश के दर्शन या इतिहास की कोई समझ नहीं है।' उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस व्यवस्था थोपना चाहते हैं। उन्होंने कहा, हमारा काम भारत को अपनी बात कहने देना और इस व्यवस्था को तोड़ना है। जिस दिन आरएसएस की अभिव्यक्ति को खत्म करने की बात की जाएगी, मैं उसकी रक्षा भी करेंगे।
Created On :   14 Aug 2026 12:09 AM IST










