तेंदूखेड़ा न्यूज: NH-45 भोपाल-जबलपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने 13 गौवंशों को रौंदा,

NH-45 भोपाल-जबलपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने 13 गौवंशों को रौंदा,
10 की मौके पर मौत, 3 गंभीर


डिजिटल डेस्क तेंदूखेड़ा |नेशनल हाईवे 45 भोपाल-जबलपुर मार्ग पर बीते देर रात एक बेहद दर्दनाक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे/जा रहे 13 गौवंशों को बेरहमी से रौंद दिया।

इस भयावह हादसे में 10 गौवंशों की मौके पर ही निर्मम मौत हो गई, जबकि 3 गौवंश गंभीर रूप से घायल हैं।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी, बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर:

नगर परिषद अध्यक्ष: पंडित विष्णु शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पूजा सोनी, पुलिस प्रशासन की टीम, गौ रक्षक सेवक और

नगर परिषद के कर्मचारी

तत्काल पहुंचे।

घायल गौवंशों का त्वरित उपचार कराया जा रहा है, वहीं मृत गौवंशों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस प्रशासन ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Created On :   13 Aug 2026 5:43 PM IST

Tags

Next Story