स्वतंत्रता दिवस 2026: लाल किले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम’, पीएम मोदी ने लगातार फहराया तिरंगा, सेना ने दी 21 तोपों की सलामी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। दिल्ली के लाल किले पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे लाल किले पहुंचे और प्राचीर से तिरंगा फहराया। इस दौरान भारतीय सेना की ओर से 21 तोपों की सलामी दी गई। आसमान से हेलीकॉप्टरों ने फूल बरसाए। इस बार का स्वतंत्रता दिवस कई मायनों में खास है। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर लाल किले में पहली बार इसका गायन भी हुआ।
यह भी पढ़े -प्रधानमंत्री मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
बापू को नमन कर लाल किले पहुंचे पीएम मोदी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी सुबह राजघाट पहुंचे। उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाए और उन्हें याद किया। इसके बाद प्रधानमंत्री लाल किले पहुंचे। लाल किले पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने तिरंगा फहराया। यह लगातार 13वीं बार है, जब उन्होंने यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के साथ सेना के जवानों ने 21 तोपों की सलामी दी। इसके बाद भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों ने आसमान से फूल बरसाए।
पहली बार लाल किले पर गाया गया वंदे मातरम
इस साल स्वतंत्रता दिवस का समारोह वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने की वजह से भी खास है। पहली बार लाल किले से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन हुआ। लाल किले के सामने ज्ञानपथ पर वंदे मातरम की आकृति भी बनाई गई। इसमें सेना, नौसेना और वायुसेना के कैडेटों के साथ ‘मेरा भारत’ के स्वयंसेवक शामिल हुए। करीब 2,500 लड़के और लड़कियों ने इसमें हिस्सा लिया।
इस बार युवाओं पर रहा खास जोर
इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘विकसित भारत@2047 के लिए युवा शक्ति’ और ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ रखी गई है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि आजादी के बाद पहली बार लाल किले से वंदे मातरम की आवाज सुनाई दे रही है। इस मौके पर देशभर में आजादी के साथ-साथ राष्ट्रीय गीत के 150 साल पूरे होने का उत्सव भी मनाया जा रहा है।
Addressing the nation on the 80th Independence Day, PM Modi says, "Self-reliance will pave the way for India to become Viksit Bharat." https://t.co/kFVS96irys pic.twitter.com/9hN1zGEDyY
— ANI (@ANI) August 15, 2026
Created On :   15 Aug 2026 8:53 AM IST












