Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर अखिलेश यादव ने बीजेपी और आरएसएस पर साधा निशाना, संविधान को लेकर कही ये बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि देश की आजादी का मतलब सभी लोगों को बराबर अधिकार देना होता है। उनके मुताबिक देश में भाईचारा, संविधान और लोकतंत्र मजबूत रहना चाहिए। साथ ही अखिलेश यादव ने यूपी सरकार के कामकाज पर भी सवाल किए हैं। उन्होंने शिक्षा, इलाज, किसानों सड़कों और सफाई जैसी बातों का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार को सिर्फ बड़े दावे करने की जगह लोगों की असली समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। अखिलेश यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करने और सोच-समझकर बयान देने को कहा है।
बीजेपी और आरएसएस पर लगाए आरोप?
अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी का राष्ट्रवाद एक ही रंग का है, जबकि देश का असली रूप कई रंगों वाला है। उन्होंने लोगों से आपस में प्यार और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि तिरंगे का सम्मान सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि दिल से होना चाहिए। अखिलेश यादव ने संविधान पर कहा है कि संविधान मजबूत रहेगा तो आजादी और लोकतंत्र भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने संविधान की रक्षा करने को कहा है।
यह भी पढ़े -90 साल में सिर्फ 30 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण हुआ, पिछले 10 वर्षों में 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी
यूपी सरकार के काम पर खड़ा किया सवाल
अखिलेश यादव ने यूपी में शिक्षा और स्वास्थ्य की हालत पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि स्कूल, अस्पतला, सड़क और सफाई से जुड़ी कई समस्याएं अभी भी लोगों के सामने आ रही हैं। उन्होंने किसानों की परेशानी का जिक्र किया है कि सरकार आमदनी बढ़ने की बात करती है, लेकिन बहुत से लोगों को आज भी राशन की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने गंगा और गोमती की सफाई पर भी सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही शहरों में गंदगी और बारिश के बाद भी पानी भरने की समस्या का मुद्दा उठाया है।
यह भी पढ़े -'सप्तधारा' से 'विकसित भारत' का रोडमैप पीएम मोदी ने बताए 7 क्षेत्र, जहां से आएगी विकास और रोजगार की नई लहर
2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 का विधानसभा चुनाव अभी दूर नहीं है। उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपनी तैयारी करने को कहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सलाह दी है कि वे ऐसा कोई बयान ना दें, जिससे विरोधी दल को फायदा मिले।
Created On :   15 Aug 2026 3:34 PM IST












