80वां स्वतंत्रता दिवस: दुनियाभर से भारत को मिले बधाई संदेश, रूस और फ्रांस के राष्ट्रपतियों ने क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने आज आजादी की 80वीं सालगिरह मनाई। इस जश्न के मौके पर देश को दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस अवसर पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत तमाम देशों से भारत को संदेश मिले हैं। जिनमें रूस और फ्रांस के अलावा चीन, नेपाल और भूटान भी शामिल है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद किया है।
रूसी राष्टरपति पुतिन ने एक्स पर लिखा कि भारत के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी को बधाई संदेश दिया है। उन्होंने कहा, "हम अपने मित्र देशों के लोगों के फायदे और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ाने के लिए रूस-भारत की साझेदारी को मजबूत करना जारी रखेंगे।"
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने बधाई देते हुए कहा, "भारत के लोगों को आपके 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई!"
भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग का कहना है, "आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर भारत को हार्दिक बधाई।"
नेपाल ने मैसेज देते हुए कहा, "भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की मित्रवत जनता तथा सरकार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. कामना है कि आने वाले वर्षों में नेपाल और भारत के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंध, लोगों के बीच घनिष्ठ रिश्ते और सहयोग और मजबूत हों"
यह भी पढ़े -'छोटे शहर-गांवों में छुपी प्रतिभाओं को पहचानना जरूरी', भारतीय खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के 'प्रतिभा खोज अभियान' की प्रशंसा की
मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइजू भारत के 80वीं स्वतंत्रता दिवस पर करते हैं, "मैं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महामहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार और भारत के मित्रवत लोगों को उनके 80वें स्वतंत्रता दिवस के खुशी के मौके पर हार्दिक बधाई देता हूं।"
भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे ने बधाई संदेश में कहा, "मेरे बड़े भाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती और आपसी संबंध और मजबूत हों।"
सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगत्नम ने उनके सभी देशवासियों की तरफ से भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है।
यह भी पढ़े -उत्तराखंड देशभक्ति के रंग में रंगा काशीपुर, मेयर दीपक बाली ने 135 फीट ऊंचे तिरंगे का किया उद्घाटन
Created On :   15 Aug 2026 6:31 PM IST












