80th Independence Day: पीएम मोदी का लाल किले की प्राचीर से तीसरा सबसे छोटा भाषण, जानिए उनका संबोधन कब-कितनी अवधि का रहा

पीएम मोदी का लाल किले की प्राचीर से तीसरा सबसे छोटा भाषण, जानिए उनका संबोधन कब-कितनी अवधि का रहा
2014 में पीएम मोदी ने देश को पहली बार लाल किले से संबोधित किया, 2015 में 86 मिनट( प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा), 2017 में 56 मिनट ( अब तक सबसे छोटा भाषण), 2025 में 103 मिनट का सबसे लंबा संबोधन रहा ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 13वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम का भाषण करीब 76 मिनट का रहा। इस दौरान उन्होंने कई ऐलान किए। पीएम मोदी के अब तक कार्यकाल में दिए गए संबोधनों की अगर समय के लिहाज से देखा जाए तो यह उनका तीसरा सबसे छोटा भाषण है।

प्रधानमंत्री मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हैं। केवल एक बार उन्होंने देश को एक घंटे से भी कम समय के लिए संबोधित किया। पीएम मोदी ने पिछले साल 2025 में करीब 103 मिनट लंबा संबोधन दिया, जो कि इतिहास में किसी भी प्राइममिनिस्टर द्वारा दिया गया सबसे लंबा संबोधन रहा था।

पीएम मोदी के अब तक के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से दिए गए भाषण और उनकी अवधि

2014 में 65 मिनट( पीएम मोदी ने देश को पहली बार लाल किले से संबोधित किया)

2015 में 86 मिनट( प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा)

2016 में 94 मिनट

2017 में 56 मिनट ( अब तक सबसे छोटा भाषण)

2018 में 82 मिनट

2019 में 92 मिनट

2020 में 86 मिनट

2021 में 88 मिनट

2022 में 83 मिनट

2023 में 90 मिनट

2024 में 98 मिनट

2025 में 103 मिनट

2026 में 76 मिनट का

Created On :   15 Aug 2026 11:03 AM IST

Tags

Next Story