Saurabh Bhardwaj On PM Modi: 'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाषण दिया। इसे लेकर अब सियासत गरम गई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पीएम मोदी के भाषण पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब पीएम मोदी के भाषणों में कुछ नया सुनने को नहीं मिलता और वही पुरानी बातें बार-बार दोहराई जाती हैं। सौरभ भारद्वाज ने प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान टेलीप्रॉम्प्टर में आई कथित दिक्कत को लेकर भी सवाल उठाए और इसे साजिश तक बताया। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की समारोह में गैरमौजूदगी, देश की विदेश नीति और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कामकाज को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए।
सौरभ भारद्वाज ने पीएम मोदी के भाषण पर साधा निशाना
उन्होंने कहा, "अब प्रधानमंत्री के भाषणों को सुनकर बोरियत होने लगी है। प्रधानमंत्री साल में 365 दिनों में से मुझे लगता है 200 बार भाषण देते हैं और 200 बार जनता को उनका भाषण सुनवाया जाता है। तो उनके भाषण के अंदर कोई ऐसी बात, कोई ऐसा स्पार्क, कोई ऐसी बात नहीं है, एक फैक्टर नहीं रह गया कि उनकी बात सुनी जाए। वही पुरानी बातों को बार-बार दोहराते रहते हैं और उनको समझना चाहिए कि जो Gen Z का आंदोलन क्यों इतना बड़ा आंदोलन बना? क्योंकि हर बात को कहने का एक ताजा तरीका था। हर बात को रखने का एक इनोवेटिव और क्रिएटिव पहलू था।"
सौरभ भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री को देखकर ऐसा फील आता है कि अब प्रधानमंत्री जी को रिटायर हो जाना चाहिए था, जब वो अपने पीक पर थे। अब वो जिस तरीके से उतार पर उनका चल रहा है, उसमें उनके लिए सिचुएशन और खराब हो रही है।"
यह भी पढ़े -विकसित भारत के लक्ष्य के लिए उद्योग, कृषि और तकनीक का तालमेल जरूरी डब्ल्यूटीसी के चेयरमैन
अरविंद केजरीवाल के ट्वीट को लेकर की चर्चा
अरविंद केजरीवाल के उस ट्वीट का भी उन्होंने जिक्र किया, जिसमें प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान एक जगह रुकने को लेकर सवाल उठाया गया था। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री के साथ षड्यंत्र किया गया और टेलीप्रॉम्प्टर को बंद होने देना गंभीर सवाल है।
उन्होंने कहा, "एक अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया, जिसमें प्रधानमंत्री भाषण देते-देते एक जगह रुक गए। उसे लेकर अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया। मेरा मानना यह है कि प्रधानमंत्री जी के साथ षड्यंत्र किया गया। प्रधानमंत्री जी के टेलीप्रॉम्प्टर को कैसे बंद होने दिया गया? इतना बड़ा जो आयोजन है, उसमें टेलीप्रॉम्प्टर तो कई-कई बार चेक होने चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि उनको फिगर्स जो दी गईं, वो मुझे लग रहा है शायद बारीक लिखी हुई थीं। वो पढ़ने में उनको दिक्कत आ रही थी। उन्होंने शायद 1,50,000 को पहले 25,00,000 पढ़ लिया। हालांकि, ये बड़ी सामान्य बात है कि 2009-2010 में 25,00,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल कहाँ से आ जाएंगे?" सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि कोई अंदरूनी व्यक्ति प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने के लिए टेलीप्रॉम्प्टर के साथ गड़बड़ी कर रहा है।
Created On :   15 Aug 2026 5:29 PM IST













