Mumbai News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा विधायक का विवादित बयान, विपक्ष ने लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत शनिवार को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके महाराष्ट्र के भाजपा विधायक का एक विवादित बयान सामने आया है। राजधानी मुंबई के सायन-कोलीवाड़ा में बीजेपी विधायक कैप्टन आर. तमिल सेल्वन भंव्य तिरंगा रैली निकाली। जिसमें 500 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। इस दौरान भाजपा विधायक देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम पर जोर देते हुए बताया, "अगर इस देश में रहना है तो 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' बोलना होगा, नहीं तो पाकिस्तान चले जाओ।"
यूजर्स की तीखी प्रतिक्रिया
इस पूरी रैली में नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा था और 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे लगाए थे। इससे पूरा इलाका देशभक्ति में नजर आया। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम थे। विधायक कैप्टन द्वारा दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
विपक्ष ने लगाया आरोप
यह वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष की प्रतिक्रिया सामने आई है। उसने इसे भड़काऊ और लगत बताया है। उनका आरोप है कि इस प्रकार किसी एक समुदाय को टारगेट किया जा रहा है। विपक्ष ने आगे कहा कि देश में सब-भाई-चारे जीवन यापन कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -'ऐतिहासिक क्षण', 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 'वंदे मातरम' का गायन, महाराष्ट्र नेताओं ने दिया पीएम मोदी को धन्यवाद
सीएम फणडवीस ने लोगों से की अपील
इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में तिरंगा फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए सभी नागरिकों से अपील की है और साल 2047 में विकसति भारत का संकल्प को दोहराया है। उनके अलावा फडणवीस सरकार में सभी मंत्रियों ने अपने-अपने इलाके में ध्वजारोहण किया।
Created On :   15 Aug 2026 7:02 PM IST












