अभिजीत दिपके ने लगाए आरोप, कहा- सीजेपी का इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ समय के लिए हुआ बंद

अभिजीत दिपके ने लगाए आरोप, कहा- सीजेपी का इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ समय के लिए हुआ बंद
महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने घर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने सरकारी स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था।

हिंगोली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने घर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने सरकारी स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था।

अभिजीत दिपके ने मीडिया से बातचीत में कहा, "आज, भारत की आज़ादी के 80 साल पूरे होने के मौके पर मैं अपने गांव आया और यहां के स्कूल का दौरा किया। स्कूल की हालत बहुत खराब है। बच्चों के लिए पीने का पानी नहीं है और वॉशरूम की हालत भी बहुत बुरी है। बच्चों ने हमें बताया कि वॉशरूम में भी पानी नहीं आता है। स्कूल की खिड़कियां टूटी हुई हैं और उन्हें अभी तक ठीक नहीं किया गया है। टूटी हुई खिड़कियों को बैनर से ढका गया है।

दिपके ने कहा, "आज सुबह अचानक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस चला गया था। सोशल मीडिया पर स्कूल सुधार अभियान को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। यहां तक कि छोटे बच्चे भी खराब स्कूलों की स्थिति के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। कहीं स्कूल तक सड़क नहीं है, तो कहीं शिक्षकों की कमी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। ये वीडियो बड़ी संख्या में वायरल हो रहे हैं। इसी वजह से कुछ लोग घबराए हुए हैं और सीजेपी का अकाउंट बंद करने या हैक करने का प्रयास किया जा रहा है।"

हालांकि, कुछ समय बाद सीजेपी का इंस्टाग्राम अकाउंट रिकवर कर लिया गया। इसकी जानकारी खुद अभिजीत दिपके ने दी है।

वहीं, सीजेपी ने एक्स पर पोस्ट किया, "आज प्रधानमंत्री ने लाल किले पर भाषण देते हुए कहा कि हम एक करोड़ लोगों को एआई से जोड़ेंगे। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल के दौरान कहा कि हम अभ्युदय योजना चला कर युवाओं को कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी करायेंगे। अभ्युदय योजना का परिणाम शून्य रहा और करोड़ों रुपए भी खर्च हुए। अगर नहीं तो सरकार सलेक्शन डाटा दे। पूछना ये था कि क्या उत्तर प्रदेश योजना की तरह यह भी फ्लॉप साबित होगी?"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Aug 2026 3:24 PM IST

Tags

Next Story