देश की आजादी की लड़ाई में पंजाब का योगदान अहम मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड

देश की आजादी की लड़ाई में पंजाब का योगदान अहम  मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड
पंजाब सरकार में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने शनिवार को आजादी की लड़ाई में पंजाब के लोगों के योगदान का जिक्र किया।

संगरूर, 15 अगस्त ( आईएएनएस)। पंजाब सरकार में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने शनिवार को आजादी की लड़ाई में पंजाब के लोगों के योगदान का जिक्र किया।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की आजादी में पंजाब के लोगों का योगदान उल्लेखनीय और ऐतिहासिक है। देश की आजादी में पंजाब के 90 फीसदी लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है। हमारे राज्य में हर घर में आपको शहीद मिल जाएगा और यह कोई छोटी बात नहीं है। पंजाब ने हमेशा से ही देश के बड़े बेटे होने का फर्ज अदा किया है।

उन्होंने कहा कि मैं सत्ता में मौजूद सरकार से यह कहना चाहता हूं कि देश में जब किसी भी प्रकार का संकट आता है, तो पंजाब के लोग सबसे पहले अपना कदम आगे बढ़ाते हैं। ऐसी स्थिति में इस सरकार के लिए भी यह जरूरी हो जाता है कि वो पंजाब के लोगों के बारे में सोचे, वो पंजाब के लोगों से संवाद स्थापित करे। आज देश के लोग आजादी का उत्सव मना रहे हैं। इस खास मौके पर मैं देश के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। आज इस खास मौके पर मैं संगरूर जिले में आया हूं। मुझे पंजाब के सीएम ने यह जिम्मेदारी दी है कि मैं यहां पर आकर बड़े बुजुर्गों का सम्मान कर सकूं। इस खास मौके पर यहां बच्चों ने बहुत ही खास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को देखकर मुझे काफी अच्छा लगा।

मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने कहा कि इस खास मौके पर मैं मीडिया का भी विशेष रूप से धन्यवाद करना चाहूंगा। इतनी बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का कवरेज करने पहुंचे हैं। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। आप लोगों की वजह से ही हमें देश विदेश में हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी मिल पाती है। ऐसी स्थिति में हमें हिंदुस्तानी होने का गर्व तो है ही। साथ ही, हमें इस बात का भी गर्व है कि हम पंजाब से हैं। पंजाब के लोगों ने हमेशा देश के सम्मान के लिए लड़ाइयां लड़ी हैं।

उन्होंने युवाओं के नशे के चंगुल में फंसे होने का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, अगर हमें युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना है तो इसके लिए हमें उन्हें खेल से जोड़ना होगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पहली सरकार है , जिसने खेल को अपनी प्राथमिकता की सूची में शामिल किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Aug 2026 4:04 PM IST

Tags

Next Story