आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 29 शिक्षक इंटरनेशनल एजुकेशन एक्सपोजर प्रोग्राम के लिए फिनलैंड जाएंगे

आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 29 शिक्षक इंटरनेशनल एजुकेशन एक्सपोजर प्रोग्राम के लिए फिनलैंड जाएंगे
आंध्र प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों के 'बेस्ट टीचर अवॉर्ड' पाने वाले 29 शिक्षकों के लिए एक इंटरनेशनल प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित कर रही है।

अमरावती, 15 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों के 'बेस्ट टीचर अवॉर्ड' पाने वाले 29 शिक्षकों के लिए एक इंटरनेशनल प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित कर रही है।

ये शिक्षक शनिवार को फिनलैंड जा रहे हैं, ताकि वे दुनियाभर में मशहूर शिक्षा के तरीकों और पढ़ाने के नए तरीकों को खुद देख और समझ सकें। यह प्रोग्राम फिनलैंड की तुर्कू यूनिवर्सिटी के सहयोग से चलाया जा रहा है।

17 से 26 अगस्त तक चलने वाले आठ दिन के इस प्रोग्राम के तहत शिक्षक तुर्कू और राउमा जाएंगे। वे क्लासरूम में पढ़ाई देखेंगे, शिक्षा से जुड़ी जगहों का दौरा करेंगे और अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन सेंटर और टीचर ट्रेनिंग स्कूलों में शिक्षकों से बातचीत करेंगे।

इस प्रोग्राम का मकसद शिक्षकों को बुनियादी शिक्षा (फाउंडेशनल लर्निंग) की समझ बेहतर करने, डिजिटल लर्निंग टूल्स का इस्तेमाल बढ़ाने, लीडरशिप और मेंटरिंग क्षमताएं विकसित करने और सीखने, खुशी और छात्रों की भलाई पर केंद्रित स्कूल कल्चर को बढ़ावा देने में मदद करना है।

शिक्षक फिनलैंड की शिक्षा प्रणाली से मिली सीख के आधार पर स्कूल-बेस्ड प्रोजेक्ट भी बनाएंगे और बाद में उन्हें अपने-अपने स्कूलों में लागू करेंगे। 'बेस्ट टीचर अवॉर्ड' पाने वाले ये शिक्षक जिला और मंडल स्तर पर दूसरे शिक्षकों के लिए रिसोर्स पर्सन और मेंटर के तौर पर भी काम करेंगे। वे फिनलैंड के तरीकों को आंध्र प्रदेश के शिक्षा माहौल के हिसाब से ढालने और अपनाने में मदद करेंगे।

इस बारे में बात करते हुए मंत्री नारा लोकेश ने कहा, "शिक्षक हमारे समाज की नींव और हमारे बच्चों के भविष्य के निर्माता हैं। उनमें न सिर्फ हमारे छात्रों के दिमाग को, बल्कि आंध्र प्रदेश के भविष्य को भी आकार देने की ताकत है। इसीलिए सही जानकारी, कौशल और ग्लोबल एक्सपोजर के साथ अपने शिक्षकों को सशक्त बनाना बहुत जरूरी है। सीखने का यह इंटरनेशनल मौका हमारे बेहतरीन शिक्षकों को फिनलैंड से नए विचार और बेहतरीन तरीके लाने और उन्हें हमारे स्कूलों में अपनाने में मदद करेगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Aug 2026 4:45 PM IST

Tags

Next Story