महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत
हिंदी सिनेमा में महेश मांजरेकर एक ऐसी शख्सियत हैं, जो निर्देशन, अभिनय, राइटिंग और सिंगिंग में भी जाने जाते हैं। महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उनका जन्म 16 अगस्त, 1958 को मुंबई में हुआ था।

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में महेश मांजरेकर एक ऐसी शख्सियत हैं, जो निर्देशन, अभिनय, राइटिंग और सिंगिंग में भी जाने जाते हैं। महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उनका जन्म 16 अगस्त, 1958 को मुंबई में हुआ था।

महेश मांजरेकर ने ज्यादातर निगेटिव रोल किए हैं। वह मराठी सिनेमा के भी बड़े नाम हैं। मांजरेकर पहली बार दूरदर्शन की मराठी सीरीज 'क्षितिज' में दिखे थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में संजय दत्त के साथ 'वास्तव' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म के बाद महेश मांजरेकर ने 'अस्तित्व' और 'कुरुक्षेत्र' जैसी फिल्में बनाईं और अपने अभिनय का दम भी दिखाया।

वह बतौर निर्देशक 'वास्तव' फिल्म से पहचान बना चुके थे, लेकिन अभिनेता के तौर पर तीन वर्ष बाद उनको 2002 में 'कांटे' से पहचान मिली। उन्होंने 'कांटे' में अभिनय करने के बाद तेलुगु फिल्म 'ओक्काडुनाडु' में निगेटिव किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' में काम किया।

बॉलीवुड में उन्होंने सलमान खान की 'वॉन्टेड', 'दबंग', 'बॉडीगार्ड' और 'रेडी' जैसी फिल्मों अलग-अलग किरदार निभाए। अभिनय के साथ ही महेश मांजरेकर राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। वर्ष 2014 में मुंबई उत्तर पश्चिम से वह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के टिकट से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। लेकिन यहां उनको पराजय का सामना करना पड़ा था। वह शिवसेना के गजानन कीर्तिकर से चुनाव हार गए थे।

महेश मांजरेकर के नाम नेशनल फिल्म अवार्ड भी हैं। उन्होंने 'अस्तित्व' के लिए मराठी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया है। वह महेश भट्ट को अपना गुरु मानते हैं। उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइनर दीपा मेहता से शादी की थी। इन दोनों के दो बच्चे हुए। लेकिन, वर्ष 1995 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने मेधा से शादी की। महेश और मेधा की एक बेटी अभिनेत्री सई मांजरेकर हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Aug 2026 5:05 PM IST

Tags

Next Story