राज्यसभा चुनाव 2026: झारखंड में कांग्रेस कैंडिडेट की मिली हार पर छत्तीसगढ़ के मंत्री ने पूर्व सीएम बघेल पर लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। झारखंड के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते महागठबंधन के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। जबकि एनडीए समर्थित उम्मीदवार को जीत हासिल हुई, इसे लेकर अब कांग्रेस और बीजेपी नेता आमने सामने हो गए है।
यह भी पढ़े -बहुमत के जादुई आंकड़े के नजदीक NDA! समझें किन फैक्टर्स ने BJP को बनाया मजबूत, बागियों ने कैसे बदला विपक्ष का 'खाका'
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल पार्टी की ओर से यहां के ऑब्जर्वर नियुक्त किए थे। चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट की ही हार हुई। इस पर छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप ने झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार की जीत पर न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा मैं हमारे NDA उम्मीदवार को उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वह जहां भी जाते हैं, उन्हें हार का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़े -बहुमत के जादुई आंकड़े के नजदीक NDA! समझें किन फैक्टर्स ने BJP को बनाया मजबूत, बागियों ने कैसे बदला विपक्ष का 'खाका'
झारखंड में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग पर, झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए AICC ऑब्जर्वर भूपेश बघेल ने सफाई देते हुए मीडिया से कहा हमें कांग्रेस के सभी विधायकों के वोट मिले। क्रॉस-वोटिंग हमारे साथी दल में हुई, BJP 21 मेंबर होने के बावजूद अपना कैंडिडेट नहीं उतार सकी। उन्होंने एक अंबानी आदमी का साथ दिया। हमारे 16 मेंबर हैं लेकिन हमने अपना कैंडिडेट उतारा, वे पैसे से लोगों को खरीद रहे हैं। लोकसभा एक बाजार बन गया है और नीलामी हो रही है। MLAs खरीदे गए। BJP डेमोक्रेसी में विश्वास नहीं करती।
Created On :   19 Jun 2026 6:49 PM IST









