- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त...
Panna News: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाली सांकेतिक अर्थी यात्रा, भाजपा कार्यालय के सामने किया पुतला दहन

Panna News: कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस पार्टी लगातार आंदोलन कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पन्ना जिला मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिले की सक्रिय महिला नेत्री श्रीमती आस्था तिवारी के नेतृत्व में डायमंड चौक से भाजपा जिला कार्यालय तक भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सांकेतिक अर्थी यात्रा निकाली गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नामांकन निरस्त किए जाने को लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
जैसे ही प्रदर्शनकारी भाजपा जिला कार्यालय की ओर बढ़े सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल ने उन्हें कार्यालय से पहले ही रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झूमा-झटकी भी हुई। इसके बाद कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय के सामने ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त का सांकेतिक पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
इनकी रही उपस्थिति
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान पुरुषोत्तम जडिय़ा, राज बहादुर पटेल, आनंद शुक्ला, जीवन लाल सिद्धार्थ, सुनील अवस्थी, शशिकांत दीक्षित, नृपेन्द्र सिंह, रेहान मोहम्मद, अक्षय तिवारी, स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, वैभव थापक, बासुदेव बुंदेला, दीपक तिवारी, बबलू गौतम, आशीष बागरी, मिलन कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा, अनुज श्रीवास, महिपाल सिंह, केसरी अहिरवार, शनि बुंदेला, राजा जी बुंदेला, जगदीश यादव, राकेश शर्मा, भूपेंद्र परमार, राजबहादुर यादव, योगेश जडिय़ा, बृजेंद्र दुबे, हसीब खान, शिवलाल सेन, सौरभ पटेरिया, सरफराज फारूकी, राकेश सोनकर, जितेंद्र जाटव, अकरम खान, अवधेश यादव, आकाश जाटव, हिमांशु ठाकुर, अरविंद सोनी, वेदांत मिश्रा, बृजेंद्र यादव, ईश्वर पटेल, महेंद्र दुबे, संत कुमार, आनंद पटेल, राज किशोर पटेल, सोनू चौधरी, शांतनु चनपुरिया, संतोषी पटेल, विमल सिंगरौल, प्रीति बागरी प्रियंका, द्रौपदी, किरण जाटव, नजरा बानो, सुनीता जाटव, रोजी बानो सहित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Created On :   19 Jun 2026 2:40 PM IST














