Panna News: शिक्षक संघ ने टीईटी परीक्षा के विरोध में सौंपा ज्ञापन

शिक्षक संघ ने टीईटी परीक्षा के विरोध में सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ दिल्ली एवं मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के आव्हान पर आज संपूर्ण भारत वर्ष में टीईटी परीक्षा से मुक्ति हेतु ज्ञापन सौंपे गये इस कडी में पन्ना में भी मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय मिश्रा, सचिव रवि डनायक एवं शेषमणी दुबे के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में शिक्षक नवीन कलेक्ट्रेट कार्यालय में एकत्रित हुये

Panna News: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ दिल्ली एवं मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के आव्हान पर आज संपूर्ण भारत वर्ष में टीईटी परीक्षा से मुक्ति हेतु ज्ञापन सौंपे गये इस कडी में पन्ना में भी मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय मिश्रा, सचिव रवि डनायक एवं शेषमणी दुबे के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में शिक्षक नवीन कलेक्ट्रेट कार्यालय में एकत्रित हुये और प्रधानमंत्री, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा गया। सौपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि २३ अगस्त २०१० से नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता से स्थायी रूप से मुक्त किया जाये तथा ऐसे शिक्षकों की सेवा, वरिष्ठता पदोन्नति एवं अन्य सेवा लाभों का पूर्ण संरक्षण प्रदान किया जाए। आवश्यकता होने पर संसद में उपयुक्त विधायी संशोधन अथवा विशेष प्रावधान लाकर इस वर्ग को स्थायी राहत प्रदान की जाए। सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर शिक्षकों में व्याप्त असमंजस एवं असुरक्षा की स्थिति का तत्काल निराकरण किया जाए। अनुरोध किया गया है कि राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षक समुदाय को न्याय सुुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार संवेदनशीलता, दूरदर्शिता एवं न्यायपूर्ण दृष्टिकोण का परिचय देगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद मिश्रा, राजेन्द्र धंधेरे, राजेश मिश्रा, विनोद पाण्डेय, सुनील खरे, कोषाध्यक्ष संजय खरे, ज्योति, अनीता चौबे, मीना तिवारी, साधना जैन, सुरेन्द्र सिंह परमार, राम प्रमोद मिश्रा, देशराज प्रजापति, प्राचार्य बृजपुर अमिता खरे, आशीष रैकवार, रामकृष्ण पाठक, इरशाद मोहम्मद, ओ.पी.चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, राकेश मिश्रा, धीमानचंद्र, विनोद पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, अजय तिवारी, ऊषा मिश्रा, अवध दहायत, शिवानंद सिंह, विनोद अरजरिया, धनप्रसाद शर्मा आदि बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के सचिव रवि डनायक ने बताया कि हमें पूर्ण विश्वास है कि 25 लाख शिक्षकों की रोजी रोटी को एवं उनके आत्म सम्मान को दृष्टिगत रखते हुए सरकार हमारे पक्ष में शीघ्र निर्णय लेगी। अन्यथा मध्यप्रदेश शिक्षक संघ को आंदोलन की राह पकडने के लिए मजबूर होना पडेगा।


Created On :   19 Jun 2026 2:45 PM IST

Tags

Next Story