- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- टूटे हुए विद्युत तार की चपेट में...
Panna News: टूटे हुए विद्युत तार की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत, धरमपुर गांव के समीप सीरनहार में हुई दर्दनाक घटना

Panna News: पन्ना जिले के धरमपुर थाना मुुख्यालय से लगभग ०२ किलोमीटर दूर सीरनहार में आज सुबह विद्युत पोल से टूटे हुए तार की चपेट में आने से तीन भैसों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पीछे-पीछे चल रही अन्य कई भैंसे इस घटना में एक महिला की सूझबूझ से बाल-बाल बच गई। घटना के बाद से बेचारे पशु पालक अत्यंत दुखी व परेशान दिखाई दे रही है। मृत तीन भैसों में दो भैंसे ग्याभिन बताई जा रही है। प्राप्त विवरण के अनुसार थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव के लगभग २०-२५ नग भैंसें आज १८ जून को आज सुबह ११ बजे धरमपुर के पास सीरनहार मेें चर रही थी। इसी दौरान आगे-आगे चल रही तीन भैंसे गत रात्रि आंधी में टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आकर तपड़-तपडक़र मर गई। घटना की खबर पाकर रोते-बिखलते पशु पालक घटना स्थल पर पहुंचे तथा घटना की लिखित सूचना धरमपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा पशु चिकित्सा विभाग से मृत भैसों का पीएम करवाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। घटना में मृत उक्त तीनों भैंसे कीरतपुर निवासी सोनेलाल,बब्बू, गैदू प्रजापति की बताई जा रही है।
महिला ने बचाई कई भैंसों की जान
घटना के समय धरमपुर निवासी सुनीता सोनकर नामक एक महिला पास ही खेत में बकरियां चरा रही थी भैंसे के झुंड में आगे-आगे चल रही तीन भैसों को जैसे ही उसने विद्युत करंट में चपेट में आकर तपड़ते देखा कि तत्काल डंडा लेकर पीछे-पीछे चल रही कई भैसों को दूर भगा दिया जिससे उनकी जान बच गई। महिला द्वारा तत्काल ग्रामीणों को घटना की सूचना दी गई जिस पर लोगों द्वारा विद्युत विभाग को सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद करवाई गई ताकि फिर कोई अप्रिय घटना घटित न हो।
यह भी पढ़े -श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी, घाटों की कमी से धार्मिक आयोजनों में अव्यवस्थाए, महिलाओं के लिए नहीं हैं मूलभूत सुविधाएं
Created On :   19 Jun 2026 2:47 PM IST













