- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना के होनहार अर्पित मिश्रा ने...
Panna News: पन्ना के होनहार अर्पित मिश्रा ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा, शहर में हर्ष का माहौल

Panna News: द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा मई 2026 में आयोजित सीए परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस परीक्षा में पन्ना के टिकुरिया मोहल्ला निवासी अर्पित मिश्रा ने शानदार सफलता हासिल कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव प्राप्त किया है। अर्पित की इस बड़ी उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
यह भी पढ़े -श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी, घाटों की कमी से धार्मिक आयोजनों में अव्यवस्थाए, महिलाओं के लिए नहीं हैं मूलभूत सुविधाएं
प्रतिभाशाली माता-पिता के होनहार सुपुत्र
अर्पित मिश्रा पन्ना के प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता आलोक मिश्रा पेशे से शिक्षक हैं और समाज को शिक्षित करने में अपना योगदान दे रहे हैं जबकि उनकी माता श्रीमती ऊषा मिश्रा लोक निर्माण विभाग में पदस्थ हैं। अर्पित ने अपनी इस सफलता से न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है बल्कि पूरे पन्ना शहर का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि अर्पित मिश्रा की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा जबलपुर के प्रसिद्ध क्राइस्ट चर्च विद्यालय से हुई है। वह बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के रहे हैं और पढ़ाई में हमेशा अव्वल आते रहे हैं। अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और माता-पिता के मार्गदर्शन की बदौलत उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माने जाने वाली सीए की परीक्षा को पहले ही प्रयासों में उत्तीर्ण कर यह मुकाम हासिल किया है।
Created On :   19 Jun 2026 3:55 PM IST













