Panna News: स्कूलों में घंटी बजते ही चहक उठे बच्चे, हल्दी-कुमकुम के साथ प्रवेश

स्कूलों में घंटी बजते ही चहक उठे बच्चे, हल्दी-कुमकुम के साथ प्रवेश
शाहनगर विकासखंड के शासकीय स्कूलों में मंगलवार को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद पहले दिन स्कूल चलें हम अभियान के तहत भव्य प्रवेश उत्सव के साथ बच्चों का प्रवेश कराया गया।

Panna News: शाहनगर विकासखंड के शासकीय स्कूलों में मंगलवार को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद पहले दिन स्कूल चलें हम अभियान के तहत भव्य प्रवेश उत्सव के साथ बच्चों का प्रवेश कराया गया। प्रवेश द्वार पर रंग-बिरंगे गुब्बारों के बीच शिक्षकों ने बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर स्वागत किया। नर्सरी के नए बच्चों का कुमकुम से पदचिन्ह बनाकर प्रवेश कराया गया। विकासखंड में पहली से 12वीं तक के 1320 स्कूलों के लिए घंटी बजी। परिसर में बच्चों की चहल-पहल और उत्साह का माहौल रहा।

Created On :   19 Jun 2026 2:35 PM IST

Tags

Next Story