- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- छतरपुर आकाशवाणी की काव्य गोष्ठी में...
Panna News: छतरपुर आकाशवाणी की काव्य गोष्ठी में पन्ना के कवियों का काव्य पाठ हुआ, प्रसारण 20 जून को प्रात: 10 बजे होगा

Panna News: आल इंडिया रेडियो यानि आकाशवाणी अपनी स्थापना की 90 वीं वर्षगांठ वर्ष मना रही है इसी के साथ ही आकाशवाणी केंद्र छतरपुर अपनी स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ यानी स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। इसी उपलक्ष्य में आकाशवाणी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। आकाशवाणी केंद्र छतरपुर द्वारा विशेष काव्य गोष्ठी रसावरण का आयोजन किया गया । जिसमें काव्य पाठ करने वाले कवियों में पन्ना जिले में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय, चन्दन पवई वन परिक्षेत्र अधिकारी नितेश पटेल, रैपुरा वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक जैन, रैपुरा के दुर्रा ग्राम निवासी कवि जसवेंद्र सिंह बुंदेला सम्मिलित रहे । काव्य गोष्ठी का संचालन पन्ना के ही वरिष्ठ कवि सुरेश श्रीवास्तव, सौरभ द्वारा किया गया । मुकेश पाण्डेय ने अजन्मी की पुकार कविता के माध्यम से कन्या भू्रण हत्या पर मार्मिक कविता से शुरुआत की साथ ही प्रेम, विरह और विंध्याचल के जंगलों पर भी अपनी काव्यामय प्रस्तुति दी । नितेश पटेल ने अपनी यथार्थवादी अतुकांत कविताओं के माध्यम से सत्य का परिचय कराया।
यह भी पढ़े -पन्ना की ऐतिहासिक रथयात्रा महोत्सव स्नान यात्रा के साथ २९ जून से होगी शुरूआत, तैयारियों के संबंध में हुई बैठक
विवेक जैन ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कविता के माध्यम से युवा जीवन के संघर्ष और घर से दूर रहने के दर्द को बखूबी अभिव्यक्त किया । जसवेंद्र सिंह ने श्रृंगार रस के गीतों से श्रोताओं को सराबोर किया । कार्यक्रम के संचालक सुरेश श्रीवास्तव ने भी वीर रस की ओजपूर्ण कविता से देश के वीरों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही अपनी आशु कविता से आकाशवाणी छतरपुर केंद्र की स्वर्ण जयंती पर भी बधाई प्रेषित की। आकाशवाणी छतरपुर केंद्र में रिकॉर्ड हुए इस कार्यक्रम का प्रसारण 20 जून को प्रात: 10 बजे होगा । जिसे रेडियो पर आकाशवाणी छतरपुर केंद्र मीडियम वेव्स पर 675 मेगा हट्र्ज पर सुना जा सकता है । इसके अलावा मोबाइल पर भी न्यूज ऑन एआईआर ऐप पर भी छतरपुर आकाशवाणी पर भी सुना जा सकता है।
Created On :   19 Jun 2026 2:28 PM IST













