Sanjay Singh News: विपक्षी दलों में टूट से भड़के AAP सांसद संजय सिंह, BJP पर फूट डालने का लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) में टूट समेत कई मुद्दों पर बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके दूसरी पार्टियों तोड़ा जा रहा है। बीजेपी ने टीएमसी तोड़ दी। सयानी घोष, युसुफ पठान और कुछ और मुस्लिम सांसद को लेकर गए हैं। जिन मुस्लिम सांसदों को भाजपाई गालियां देती थी।
बीजेपी पर दूसरी पार्टियों को तोड़ने का आरोप
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान संजय ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा, "जैसे ही सयानी घोष ने गाना गाया काबा मदीना का बाबा तुरंत दूसरे दिन हेलीकॉप्टर लेकर पहुंच गए। बाबा ने कहा कि भारत की धरती पर काबा मदीना नहीं बनने देंगे। अब क्या हो गया? अब तो काबा-मदीना गाने वाले को अपने साथ ले रहे हो। इनका एक नेता बोलता है कि सयानी घोष का जो सिर काटकर लाएगा उसको एक करोड़ रुपये देंगे। अब क्या हो गया? अब उसकी जिंदाबाद लगानी पड़ेगी। अब भाजपा वाले मफलर पहन कर सयानी घोष का जिंदाबाद-जिंदाबाद करेंगे। मुझे तो ज्यादा तरस कार्यकर्ताओं पर आती है जो गालियां देते रहते हैं।"
इसके आगे उन्होंने कहा, "मैं बार-बार कहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी ने सारे क्राइटेरिया तोड़ दिए हैं। गुंडा हो, माफिया हो, चोर हो, बलात्कारी हो, डकैत हो भाजपा में चले जाओ सब ठीक ठाक है। अब सिर्फ दाऊद इब्राहिम का बीजेपी में आना बाकी रह गया है। ओसामा बिन लादेन मर चुका है तो उसके चांस खत्म हो गया है।"
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर ट्रस्ट को घेरा
शिवसेना (उद्धव गुट) में टूट पर आप सांसद ने कहा, "अब उनके सांसद तोड़कर ले जा रहे हैं। तुम्हारे पास ईडी, सीबीआई तो हर पार्टी तोड़ रहे हो। ये वक्त तुम्हारे साथ भी आएगा। आज आए कल आए लेकिन कभी न कभी तो आएगा। फिर तुम्हारी पार्टी भी टूटेगी।"
वहीं, राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भी संजय सिंह ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि एसआईटी एक झुनझुना है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। इस दौरान आप सांसद ने ट्रस्ट को भंग करने की मांग की। साथ ही ट्रस्ट्र पर भष्ट्र होने का आरोप लगाया।
Created On :   19 Jun 2026 4:54 PM IST









