UP Politics: 'अखिलेश की मेहरबानी से NDA के कई नेता बने हैं जनप्रतिनिधि' सपा नेता ने टूट को लेकर दी चुनौती

अखिलेश की मेहरबानी से NDA के कई नेता बने हैं जनप्रतिनिधि सपा नेता ने टूट को लेकर दी चुनौती
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप का टूट पर एक बयान सामने आया है। उन्होंने शुक्रवार को बाराबंकी में हुई एनडीए की बैठक पर तंज कसा है। खासकर सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर और राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रियाओं पर हमला किया है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि अगर उन्हें सपा का समर्थन नहीं मिलता होता तो एनडीए के कई सहयोगी दल न तो लोकसभा और न ही विधानसभा पहुंच पाते।

अरविंद सिंह गोप बिना ओम प्रकाश राजभर का नाम लिए तंज कसा कि किसी का बेटा लोकसभा तो किसी का विधानसभा पहुंच गया है। ये सब संभव सपा प्रमुख अखिलेश यादव की वजह से हो सका है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "कृपा की राजनीति करके सत्ता तक पहुंचने वाले लोग यह न भूलें कि वे किसके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।"

सपा टूट पर बड़ा दावा

सपा नेता ने पार्टी में टूट की लटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए इन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने आगे दावा किया कि पार्टी में कभी टूट हो ही नहीं सकती और न ही भविष्य में ऐसी कोई घटना होगी। उन्होंने सुभासपा पर तंज करते हुए कहा, "उनकी पार्टी के चार विधायक आज भी हमारे साथ खड़े हैं। जो दल खुद अंदर से टूटा हुआ है, वह समाजवादी पार्टी को तोड़ने के बड़े-बड़े दावे कर रहा है।" साथ ही खुली चुनौती देते हुए कहा कि ये लगो उनकी पार्टी का एक प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष तक नहीं तोड़ सकते हैं।

टिकट बेचने को आरोपों पर किया पलटवार

एनडीए के सहयोगी दलों ने आरोप लगाए हैं कि सपा में टिकट बेचे जाते हैं। इन आरोपों पर अरविंद सिंह गोप ने पलटवार करते हुए कहा कि इस संबंध में एक वायरल वीडियो मिला है, जिसमें टिकट बेचने की बात कही जा रही है। उन्होंने ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं की और कहाकि उसकी हकीकत जनता पहले से ही जानती है।

Created On :  

Tags

Next Story