UP News: योगी की कार्यशैली पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल, सरकार ने कहा विपक्ष सत्ता से बाहर होते हैं तो उन्हें भगवान दिखते हैं

योगी की कार्यशैली पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल, सरकार ने कहा विपक्ष सत्ता से बाहर होते हैं तो उन्हें भगवान दिखते हैं
उपदेश देने चले हैं, ट्रस्ट के अनुरोध पर सरकार ने SIT जांच बिठाई

डिजिटल डेस्क,भोपाल। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में हुई चोरी विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। चढ़ावे को लेकर विपक्षी दल सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर हमलावर है। दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा योगी आदित्यनाथ जो आरोप लगते ही बुलडोजर चलाने की बात करते थे आज वो सरकार कह रही है कि हम जांच का इंतजार करेंगे तो इतनी सहानुभूति चंदा चोरो के साथ क्यों है? इसको समझना मेरे लिए मुश्किल है। उन्होंने योगी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इससे पहले सपा सांसद राजीव ने अपने एक बयान में कहा चंदा चौर सुपारी लेकर जनता का ध्यान भटका रहे है। आप नेता संजय सिंह ने कहा था कि 'चंदा चोरों, गद्दी छोड़ो।

दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम को चढ़ाए गए चढ़ावे में कथित अनियमितताओं को लेकर सपा नेताओं को दोहरी मानसिकता, दोहरा चरित्र, दोहरी विचारधारा वाला बताया, उन्होंने ये भी कहा ये काम नहीं आएगी। भारत भारतीयों का है। जब विपक्ष सत्ता से बाहर होते हैं, तो उन्हें भगवान दिखते हैं, लेकिन जब वे सत्ता में आते हैं, तो बेईमान लोग दिखाई देते हैं। बेईमान लोगों का साथ छोड़ दें, इस पूजा-पाठ से कुछ हासिल नहीं होगा, ब्राह्मण NDA के साथ हैं।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कारसेवकों पर गोली चलाने और जय श्री राम बोलने पर लाठी चलाने वाले लोग आज उपदेश देने चले हैं, हमने ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT जांच बिठाई है। SIT जांच दूध का दूध पानी का पानी करेगी। मैं सभी से कहूंगा कि कोई भी ऐसी बात ना हो जो राम भक्तों की भावनाओं को आहत करती हों। अगर किसी के पास कोई सबूत है तो वे कृपया SIT को दें। इससे पहले सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कड़े शब्दों में कहा कि बीजेपी के लोग झूठे हैं और राम के नाम पर चोरी कर रहे हैं। उन्होंने ऐसा कृत्य करने वालों को अधर्मी तक कहा।

Created On :   19 Jun 2026 7:00 PM IST

Tags

Next Story