Uttar Pradesh Politics: 'अयोध्या महापापियों के लिए एक कुरुक्षेत्र साबित' यहीं से होगा BJP का अंत, अखिलेश राम मंदिर दान विवाद पर बरसे

अयोध्या महापापियों के लिए एक कुरुक्षेत्र साबित यहीं से होगा BJP का अंत, अखिलेश राम मंदिर दान विवाद पर बरसे
उत्तर प्रदेश के राम मंदिर दान विवाद पर राजनीति गरमाई हुई है। इस मामले में लगातार नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राम मंदिर दान विवाद पर राजनीति गरमाई हुई है। इस मामले में लगातार नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। वह इस मामले में लगातार भाजपा पर हमलावर बने हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक बार फिर भाजपा पर जोरदार निशाना साधा है। उनका कहना है कि अयोध्या महापापियों के लिए एक कुरुक्षेत्र साबित होगा।

'श्रद्धालुओं पर पड़ा नाकात्मक प्रभाव'

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "अयोध्या महापापियों के लिए कुरुक्षेत्र साबित होगी। यहीं भाजपाई राजनीति का आरंभ हुआ था, यहीं अंत भी होगा। अयोध्या में 'चढ़ावे-चंदे-दान-शिला चोरी' की घटना के बाद से यहाँ आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या पर नकारात्मक असर पड़ा है। लोगों की आस्थाएँ खंडित हुई हैं। इसका सीधा असर अयोध्या के स्थानीय काम-कारोबार और आम आदमी की आमदनी पर पड़ा है। सरकार की गलती का खामियाजा जनता क्यों भुगते।"

SIT पर नहीं भरोसा

सपा प्रमुख आगे कहते हैं, "अयोध्या और आस-पास के सभी क्षेत्रों में भयंकर आक्रोश पनप रहा है। इस पावन सनातनी तीर्थ की शुचिता जिन भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों की वजह से कलुषित हुई है, वो अपना कारनामा करके सदैव की तरह भूमिगत हो गये हैं। अस्पष्टता के कारण वातावरण और भी शंकापूर्ण व तनावपूर्ण हो गया है। स्थानीय लोग मंदिर जाने से भी घबरा रहे हैं कि कहीं उनको ही जाँच के नाम पर फँसा न दिया जाए। श्रद्धालुओं में एक अज्ञात भय व्याप्त हो गया है। जाँच कहाँ तक पहुँची इसकी डेली ब्रीफिंग होनी चाहिए क्योंकि बीजेपी सरकार में हो रहे 'चतुर्दिक महा-भ्रष्टाचार' के कारण जनता का SIT तक पर रत्ती भर भी विश्वास नहीं है। मथुरा से भी आई धांधली की खबर बेहद गंभीर है, उसकी भी उच्च स्तरीय विश्वसनीय जाँच हो।"

Created On :   18 Jun 2026 7:55 PM IST

Tags

Next Story