Maharashtra Politics: क्या BJP विपक्षी दलों को तोड़ कर संविधान में करना चाहती है बदलाव? उद्दव गुट में टूट की अटकलों के बीच राउत का बड़ा सवाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद राजनीति और गरमा गई है। इस बीच पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी विपक्षी दलों को कमजोर करना चाहती है और भविष्य में संविधान में बदलाव की कोशिश कर सकती है। राउत ने बागी नेताओं पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि पार्टी ने हमेशा मुश्किल समय में संघर्ष करके अपनी पहचान बनाई है। उनका कहना है कि शिवसेना आगे भी मजबूती से लड़ाई जारी रखेगी।
यह भी पढ़े -क्या टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी समर्थकों को जान से मारने की धमकी दी? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच
बीजेपी पर लगाए बड़े आरोप
संजय राउत ने कहा कि बीजेपी विपक्षी दलों से घबराई हुई है। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में लोकसभा सीटें बढ़ाकर बड़े बदलाव की तैयारी की जा सकती है। राउत के मुताबिक, इससे देश की राजनीतिक व्यवस्था और लोकतंत्र पर असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़े -'लोगों की मानसिकता भ्रमित हो गई' BJP कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गरजे गिरीराज सिंह
किशोर पाटील के बयान पर पलटवार
किशोर पाटील के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने कहा कि शिवसेना की पहचान बालासाहेब ठाकरे से बनी है। उन्होंने बागी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ लोग केवल अपने फायदे के लिए काम कर रहे हैं और पार्टी के प्रति उनकी कोई वफादारी नहीं है।
संघर्ष की बात याद दिलाई
राउत ने कहा कि शिवसेना का 60 साल का सफर आसान नहीं रहा है। पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और हर चुनौती का सामना किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में भी पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी और जनता के बीच अपना स्थान बनाए रखेगी।
Created On :  

