Bihar Politics: 'लोगों की मानसिकता भ्रमित हो गई' BJP कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गरजे गिरीराज सिंह

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के भाजपा कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें पार्टी के केद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मेंबर मौलाना सज्जाद नोमानी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने ये बयान मौलाना की टिप्पणी के बाद दिया है। जिसका पलटवार गिरीराज सिंह ने करते हुए कहा कि हिंदुओं के खिलाफ टिप्पणी करने वाले लोगों की मानसिकता भ्रमित हो गई है।
इन्हें देश से निकालो बाहर?
केंद्रीय मंत्री का कहना है कि हिंदू समाज के प्रति जो लोग इस प्रकार के बयान देते हुए उन्हें पागलखाने पहुंचाना बहुत जरूरी है या फिर भारत से बाहर निकाल देना भी आवश्यक है। इस कार्यक्रम में उन्हें मुख्य अतिथि को तौर पर बुलाया गया था, जहां पर उन्होंने भारत की एकता और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले बयानों की भी कड़ी आलोचना की है और उन्हें किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
राहुल गांधी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
भाजपा नेता गिरीराज सिंह ने भारत को सभी धर्मों और समुदायों वाला देश बताया है। साथ ही कहा कि लेकिन किसी भी विशेष वर्ग को भारत के खिलाफ नफरत फैलाने की मंजूरी नहीं दी जा सकती है। बता दें कि आज कांग्रेस नेता और लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने राहुल गाधी को बर्थडे विश किया। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें राहुल गांधी और भगवान परशुराम की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि भगवान परशुराम की तुलना किसी व्यक्ति विशेष से नहीं की जा सकती है।
पोस्ट में क्या लिखा?
उन्होंने लिखा, "मैं भगवान परशुराम का अपमान नहीं कर सकता। जिनकी तुलना की जा रही है, देश आज तक यह नहीं जान पाया कि वे किस धर्म को मानते हैं और क्या करते हैं। यह स्वरूप किसने दर्शाया, मैं नहीं जानता।"
Created On :  
