Westv Bengal Election 2026: कोलकाता एयरपोर्ट पर मचा बवाल, अभिषेक बनर्जी के आने से पहले BJP-TMC कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई

कोलकाता एयरपोर्ट पर मचा बवाल, अभिषेक बनर्जी के आने से पहले BJP-TMC कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई
कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार को टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार को टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के एयरपोर्ट आने की खबर के बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात घूसे चले। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है।

बता दें, यह मामला तब शुरू हुआ, जब दिल्ली से अभिषेक बनर्जी के आने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर बीजेपी और टीएमसी वर्कर्स के बीच झड़प हो गई। तृणमूल कांग्रेस ने अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेंकने की साजिश का आरोप लगाया और तृणमूल कांग्रेस वर्कर्स ने बीच-बचाव किया। पुलिस पहुंची और हालात को काबू में किया। ऐसे में एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों और लोगों में तनाव की स्थिति बन गई थी।

दरअसल, यह मामला अभिषेक बनर्जी के सपोटर्स ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि हम यहां अभिषेक बनर्जी का स्वागत करने आए थे। तभी बीजेपी का एक व्यक्ति वहां आया और उसके साथ कुछ लड़के थे। इनके हाथों में अंडे थे। हमने उनसे गुजारिश की, कि वे इस तरह के कल्चर की शुरुआत न करें। उन्होंने कि हमने ही उन्हें यह सिखाया है। वे हमारे लोगों के साथ बदसलूकी करने लगे। हमने सीआरपीएफ से उन्हें हटाने को कहा है। उन्होंने एयरपोर्ट पर हथियार निकाल लिए। एयरपोर्ट ऑथोरिटी की मौजूदगी में वे हथियार कैसे ला सकते हैं।

दिल्ली में अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मुलाकात

मालूम हो कि, टीएमसी में दरार पड़ने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इसी बात को लेकर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करने के लिए दिल्ली गए हुए थे। अभिषेक बनर्जी का कहना है कि जो भी सांसद पार्टी के खिलाफ जाकर नई पार्टी बनाने और दूसरी पार्टी में जाने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाए। अभिषेक ने 20 सांसदों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

Created On :   20 Jun 2026 12:45 AM IST

Tags

Next Story