नीट री-एग्जाम: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में मानसिक तनाव के चलते एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, गलत कदम उठाने से पहले खुद रिकॉर्ड किया वीडियो

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में नीट एग्जाम की तैयारी कर रहे एक 22 साल के स्टूडेंट ने तनाव में आकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर केस की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए,साथ ही छात्र के मोबाइल से मिले वीडियो की जांच शुरु कर दी है। आत्महत्या से पहले छात्र ने एक वीडियो भी बनाया,जो भावुक कर देने वाला है।
यह भी पढ़े -गाजियाबाद जिम संचालकों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य, विधायक नंद किशोर गुर्जर ने फैसले का किया स्वागत
बताया जा रहा है कि छात्र लंबे समय से नीट की तैयारी कर रहा था, कई सालों से प्रयास करने के बाद भी बार-बार असफलता मिलने से वह बेहद निराश और मानसिक तनाव में था। छात्र ने गलत कदम उठाने से पहले खुद वीडियो रिकॉर्ड किया है।
आपको बता दें इससे पहले गुरुवार की रात रोजाना की तरह ही छात्र अपने कमरे में पढ़ने के लिए गया था, लेकिन अगली सुबह काफी देर तक उसका कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने जाकर देखा,जहां उसका शव फंदे से लटका मिला। अपने खुद के द्वारा किए गए वीडियो रिकॉर्ड में उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। 21 जून को ही नीट का री एग्जाम होने जा रहा है।
Created On :   20 Jun 2026 2:57 PM IST






