Maharashtra News: शिवसेना यूबीटी में मची तोड़फोड़ को लेकर नेताओं का एक दूसरे पर निशाना, मान सम्मान से लेकर बेईमान, नेताओं पर आए बयान

शिवसेना यूबीटी में मची तोड़फोड़ को लेकर नेताओं का एक दूसरे पर निशाना, मान सम्मान से लेकर बेईमान, नेताओं पर आए बयान
संजय राउत ने एकनाथ शिंदे और बीजेपी पर लगाए आरोप, पलटवार में भाजपा ने कहा लोग उन्हें छोड़ चुके हैं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी में टूट को लेकर सियासी घमाचान मचा हुआ है, पहले भी बागियों के चलते बंटवारा का नुकसान झेल चुकी शिवसेना यूबीटी के शिवसेना शिंदे ,बीजेपी और बागी नेताओं पर हमले जारी है।

राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बयान यह तो बस ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है, पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने मीडिया के सामने कहा आप एकनाथ शिंदे को इतना गंभीरता से क्यों लेते हैं? उन्हें गंभीरता से लेना बंद करें। वे कोई महान व्यक्ति नहीं हैं। वे एक बेईमान नेता हैं और आप उन्हें गंभीरता से लेते हैं? आप सुवेंदु अधिकारी को भी गंभीरता से लेते हैं। ये बेईमान लोग हैं। इन्होंने अपने ही लोगों को धोखा दिया है। जब तक वे सत्ता में हैं, जब तक उनके हाथ में पैसा है, वे ऐसी बातें कहते रहेंगे।

शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे के बयान पर भाजपा नेता आर. पी. सिंह ने कहा अब उनकी(शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे) पार्टी के लोग उन्हें छोड़ चुके हैं। लोग उनकी पार्टी इसलिए छोड़ रहे हैं क्योंकि वे अपनी पार्टी को खुद से और अपने बेटे(आदित्य ठाकरे) से आगे बढ़ा नहीं रहे हैं। उनके प्रवक्ता संजय राउत जिस प्रकार की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं तो वह उनकी निराशा को दिखाता है, मान-सम्मान वाले लोग शिवसेना में शामिल नहीं होंगे।

Created On :   20 Jun 2026 1:20 PM IST

Tags

Next Story