- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- उद्धवजी, आपके आसपास के लोग आपको...
ऑपरेशन टाइगर पर बयान: उद्धवजी, आपके आसपास के लोग आपको धोखा दे रहे, 6 नहीं 7 सांसद टूटे हैं, नेता रामदास कदम का बड़ा दावा

Mumbai News. महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। शिवसेना (उद्धव) के 6 सांसदों के शिंदे गुट में जाने की चर्चाओं के बीच अब शिवसेना (शिंदे) वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने बड़ा और सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि उद्धव गुट के सिर्फ 6 नहीं, बल्कि 7 सांसद टूट चुके हैं और सातवें सांसद के हस्ताक्षर भी उस पत्र पर मौजूद हैं, जिसे लोकसभा अध्यक्ष को दिया है। कदम ने कहा कि उद्धवजी, आपके आसपास के लोग आपको धोखा दे रहे हैं। आपका एक सांसद मंत्री पद की मांग कर रहा था और अंदरखाने काफी दिनों से असंतोष चल रहा था। जो अब फूटकर बाहर आया है।
‘बालासाहेब होते तो शिवसेना नंबर-1 रहती’
शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रामदास कदम ने भावुक अंदाज में बालासाहेब ठाकरे को याद किया। उन्होंने कहा कि शिवसैनिक जिस तरह बारिश की प्रतीक्षा करने वाले चातक पक्षी की तरह बालासाहेब के भाषण का इंतजार करते थे, वैसा नेतृत्व आज देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा बालासाहेब ने कभी खुद कोई सरकारी पद नहीं लिया। वे दूसरों को आगे बढ़ाते थे। उनके एक इशारे पर लोग जान देने को तैयार रहते थे। मराठी मानुस आज सिर ऊंचा करके जी रहा है, तो उसकी वजह बालासाहेब ठाकरे हैं। कदम ने आगे कहा कि अगर उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब की कार्यशैली को अपनाया होता, तो आज शिवसेना देश की नंबर-1 पार्टी बन सकती थी।
कांग्रेस के साथ जाकर विचारधारा खत्म कर दी
रामदास कदम ने उद्धव ठाकरे पर कांग्रेस और शरद पवार के साथ जाने को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा उद्धव ने मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया। उसी दिन बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को खत्म कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को धीरे-धीरे किनारे किया गया। रामदास कदम आउट, दिवाकर रावते आउट… आखिर हासिल क्या हुआ?
एकनाथ शिंदे ही असली टाइगर
रामदास कदम ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टाइगर कौन है? तो जवाब है- एकनाथ शिंदे। उन्होंने साबित किया कि वे नेतृत्व खड़ा कर सकते हैं। हमें उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि पहले 10 मंत्री पद छोड़कर बाहर निकले थे और अब 6 सांसदों के जाने से भी वही तस्वीर दोहराई जा रही है। कदम ने आरोप लगाया कि उस समय भी सांसद संजय राऊत नेताओं को अपशब्द बोल रहे थे, जिससे हालात और बिगड़े और आज भी वही काम कर रहे हैं।
आदित्य ठाकरे के लिए पार्टी दांव पर लगा दी
कदम ने उद्धव ठाकरे पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी सिर्फ आदित्य ठाकरे के लिए चलाई जा रही है। उन्होंने कहा हम आदित्य को सम्मान देते थे। वे मेरे चेंबर में आते थे तो मैं खड़ा हो जाता था। लेकिन मुझे क्या पता था कि वही मेरा मंत्री पद ले लेंगे। ‘मातोश्री’ कभी शिवसैनिकों का मंदिर हुआ करता था, लेकिन आज हालात बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई के 25 नगरसेवक शिंदे गुट के संपर्क में हैं। 2029 तक उद्धव गुट के कई विधायक भी साथ नहीं रहेंगे। अगर विधायकों और सांसदों को विकास कार्यों के लिए फंड नहीं मिलेगा, तो उनका राजनीतिक अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। ऐसे में नेता दूसरी तरफ ही जाएंगे।
Created On :   19 Jun 2026 9:32 PM IST
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli







