दोटूक: सांसदों की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे का डैमेज कंट्रोल शुरू, कार्यकर्ताओं से बोले किसी के जाने से पार्टी खत्म नहीं होती

सांसदों की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे का डैमेज कंट्रोल शुरू, कार्यकर्ताओं से बोले किसी के जाने से पार्टी खत्म नहीं होती
  • कार्यकर्ताओं से बोले किसी के जाने से पार्टी खत्म नहीं होती
  • धाराशिव के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

Mumbai News. शिवसेना (उद्धव) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने छह सांसदों की बगावत के बाद अब डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। पार्टी के स्थापना दिवस से ठीक पहले उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को ईशान्य मुंबई के पार्टी पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। बैठक में उद्धव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि किसी नेता के पार्टी छोड़ने से संगठन खत्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा से खड़ी हुई है और आगे भी वफादार कार्यकर्ताओं के दम पर मजबूत बनी रहेगी। दरअसल ईशान्य मुंबई से संजय दिना पाटील ने पार्टी से बगावत की है।

वफादार कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाएगा

बैठक में उद्धव ठाकरे ने साफ कहा कि जो नेता और कार्यकर्ता पार्टी के प्रति ईमानदार रहेंगे, उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करने वाले शिवसैनिकों को आगे लाने की बात कही। सूत्रों के मुताबिक उद्धव ने पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक संकट के समय पार्टी को मजबूत संगठन और निष्ठावान शिवसैनिकों की सबसे ज्यादा जरूरत है।

धाराशिव के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

इसी कड़ी में उद्धव ठाकरे ने शनिवार को धाराशिव के स्थानीय विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक बुलाई है। इस बैठक में ओमराजे निंबालकर की बगावत के बाद बने राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक के जरिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर संगठन को एकजुट रखने की कोशिश करेंगे। साथ ही बागी निंबालकर के असर को सीमित करने की रणनीति भी तैयार की जा सकती है।

Created On :   19 Jun 2026 10:00 PM IST

Tags

Next Story