Maharashtra Politics: उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत से शिंदे की बढ़ेगी ताकत! महाराष्ट्र से दिल्ली तक होगा असर
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे के गुट में जाने की तैयारी में हैं। इससे उद्धव ठाकरे की परेशानी बढ़ गई है। 2022 में पार्टी और चुनाव चिह्न खोने के बाद अब उन्हें एक और बड़ा झटका लग सकता है। पार्टी ने सांसदों को बैठक में आने के लिए कहा था लेकिन कई सांसद नहीं पहुंचे। इसके बाद पार्टी नेताओं ने उन पर नाराजगी जताई। इस पूरे घटनाक्रम से राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच अटकलें हैं कि बागी सांसद शिंदे गुट का साथ थाम सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इससे शिवसेना का काफी फायदा हो सकता है।
यह भी पढ़े -NCPI में मर्ज हुए टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर सियासी घमासान, पक्ष-विपक्ष के वार-पलटवार जारी
बैठक से दूर रहे सांसद, बढ़ी नाराजगी
पार्टी की तरफ से बैठक बुलाई गई थी लेकिन 6 सांसद उसमें शामिल नहीं हुए। इससे पार्टी के अंदर नाराजगी बढ़ गई। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने भी इन सांसदों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सांसदों ने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया है। बैठक में अनुपस्थिति के बाद राजनीतिक चर्चा और तेज हो गई है।
यह भी पढ़े -क्या टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी समर्थकों को जान से मारने की धमकी दी? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच
शिंदे को क्या फायदा होगा?
लोकसभा में ताकत बढ़ेगी
अगर 6 सांसद शिंदे के साथ आते हैं तो संसद में उनकी संख्या बढ़ जाएगी। इससे उनकी आवाज पहले से ज्यादा मजबूत होगी।
केंद्र सरकार में ज्यादा महत्व मिलेगा
ज्यादा सांसद होने पर शिंदे गुट बड़े मंत्रालय या अहम जिम्मेदारियों की मांग कर सकता है। दिल्ली में उनकी पकड़ मजबूत हो सकती है।
महाराष्ट्र में राजनीतिक दबदबा बढ़ेगा
इस घटनाक्रम से यह संदेश जाएगा कि शिवसेना के नेता और सांसद शिंदे पर भरोसा कर रहे हैं। इससे उनका प्रभाव बढ़ सकता है।
महायुति में मजबूत होगा शिंदे गुट
बीजेपी के साथ गठबंधन में शिंदे की बात पहले से ज्यादा सुनी जा सकती है। इससे फैसले लेने में उनकी भूमिका बढ़ सकती है।
ठाकरे परिवार की विरासत पर दावा मजबूत होगा
उद्धव गुट के सांसद अगर शिंदे के साथ जाते हैं तो शिंदे यह दिखाने की कोशिश करेंगे कि बालासाहेब ठाकरे की सोच और शिवसेना का बड़ा हिस्सा अब उनके साथ है।
Created On :  
