मोदी 3.0 कैबिनेट विस्तार!: कौन लेगा एल मुरुगन की जगह? इन नेताओं को मिल सकता है मौका, सामाजिक समीकरण से लेकर विधानसभा चुनाव पर फोकस

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जुलाई के तीसरे हफ्ते से पहले संसद का मानसून सत्र शुरु होने की संभावना है, उससे पहले मोदी कैबिनेट में बदलाव और विस्तार होने के संकेत हैं। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद एल मुरुगन को हाल ही में बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में मौका नहीं दिया, इससे ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुरुगन मोदी सरकार से बाहर हो सकते है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या मध्यप्रदेश से ही उनकी भरपाई होगी, और वो कौन करेगा? चूंकि उत्तरप्रदेश, पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में इन चुनावों में सामाजिक समीकरण से सांसदों को मौके देने के कयास लगाए जा रहे हैं कि मध्यप्रदेश से हाल ही में राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित हुए तीन सांसदों में किसी एक को मौका मिल सकता है। इनमें से वरिष्ठता, संगठन में पकड़, सामाजिक समीकरण के आधार पर तरूण चुघ जबकि युवा चेहरा और आम आदमी पार्टी के तर्ज पर रजनीश अग्रवाल को मौका दे सकती है, इसके पीछे बीजेपी की रणनीति है कि जिस व्यापारी वर्ग के आधार पर आप पार्टी सत्ता पर काबिज हुई, या उसकी सियासी बढ़त में जिस बनिया वर्ग का हाथ है, उसको बीजेपी अपने पाले में करने के लिए प्रयासरत है।
यह भी पढ़े -यमुना सफाई अभियान में शामिल हुए मंत्री प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा, कहा- यमुना को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
मध्यप्रदेश से सटे यूपी में आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी यहां से किसी एससी या ब्राह्मण सांसद को मोदी सरकार में मौका दे सकती है, यूपी में योगी सरकार से ब्राह्मण वर्ग नाराज चल रहा है,बीजेपी को उसके खिसकने का डर हमेशा रहता है। इसके लिए बीजेपी ने अभी से पूजा कार्यक्रम तैयार करना शुरु कर दिया है। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि बीजेपी से युवा ब्राह्मण चेहरे के तौर पर वीडी शर्मा को मोदी कैबिनेट में मौका दे सकती है। दिग्गज आदिवासी नेताओं के तौर पर मंडला से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को भी मोदी 3.0 सरकार में जगह मिल सकती है। माना जा रहा है कि वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी ने लगातार मध्यप्रदेश में सफलता हासिल की है। विधानसभा में बड़ी जीत और लोकसभा में सभी सीटों पर बीजेपी को जीत मिली। अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रमोशन के तौर उन्हें इसका लाभ उन्हें मिल सकता है। अगर मंत्रिमंडल में मौका नहीं मिला तो संगठन में भी दोनों नेताओं को बड़ी अहम जिम्मेदारी देकर एडजस्ट किया जा सकता है।
यह भी पढ़े -यूपी में सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी की प्लानिंग, चर्चाओं में सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात और पकंज की नई टीम
आपको बता दें बीजेपी की एमपी में 6 महिलाएं सांसद है। जबकि 2019 में चार महिलाएं जीतकर संसद पहुंची थी। 2009 के बाद 2024 में इतनी संख्या में महिलाएं लोकसभा पहुंची, 2009 में दो कांग्रेस और 4 बीजेपी महिलाएं सांसद थी। लेकिन मौजूदा समय में अनीता चौहान, सावित्री ठाकुर और हिमाद्री सिंह तीन महिलाएं सांसद आदिवासी वर्ग से आती हैं। अनीता चौहान, लता वानखेड़े और भारती पारदी पहली बार सांसद चुनी गई हैं। आदिवासी वर्ग से सावित्री ठाकुर मंत्री है। यूपी में एससी वोटर्स का दबदबा है, जो एकजुट होकर किसी एक राजनीतिक दल को काफी लाभ पहुंचा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सांसदों में केवल एक एससी महिला सांसद होने की वजह से भिण्ड लोकसभा सीट से सांसद संध्या राय को भी मोदी कैबिनेट में मौका दे सकती है।
मोदी 3.0 सरकार में मध्यप्रदेश से मौजूदा समय में 6 मंत्री है, जिनमें से तीन कैबिनेट मंत्री और 3 राज्य मंत्री है, कैबिनेट मंत्रियों में शिवराज सिंह चौहान,ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ वीरेंद्र कुमार शामिल है, जबकि राज्य मंत्रियों में सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उइके, एल मुरुगन शामिल है।
यह भी पढ़े -मानसून से पहले सेंट्रल रेलवे की बड़ी तैयारी, 117 जलभराव पॉइंट चिन्हित सीपीआरओ स्वप्निल नीला
इस महीने के अंत तक या अगले महीने के शुरुआती दिनों में मोदी कैबिनेट विस्तार हो सकता है। तरुण चुघ को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके पीछे की वजह अबकी बार बीजेपी ने पंजाब से ही आने वाले रवनीत बिट्टू को राज्यसभा चुनाव में नहीं उतारा,राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है, बीजेपी बिट्टू को पंजाब विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ा सकती है, बिट्टू की जगह बीजेपी चुघ को मंत्री बना सकती है। चुघ मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए है।
Created On :   15 Jun 2026 7:11 PM IST










