Bengal Politics: बंगाल बीजेपी प्रभारी के घर जुटे टीएमसी के बागी सांसद, काकोली घोष ने किया 22 सांसदों के समर्थन का दावा

बंगाल बीजेपी प्रभारी के घर जुटे टीएमसी के बागी सांसद, काकोली घोष ने किया 22 सांसदों के समर्थन का दावा
पं. बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बगावत को लेकर इस समय सियासत गरमाई हुई है। इस बीच टीएमसी के बागी सांसद केंद्रीय मंत्री और बंगाल बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव के आवास पर मीटिंग कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। पं. बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बगावत को लेकर इस समय सियासत गरमाई हुई है। इस बीच टीएमसी के बागी सांसद केंद्रीय मंत्री और बंगाल बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव के आवास पर मीटिंग कर रहे हैं। इस बैठक में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के साथ सयोनी घोष और काकोली घोष समेत टीएमसी के सांसद मौजूद हैं।

22 सांसदों के समर्थन का किया दावा

टीएमसी के बागी सांसदों में शामिल काकोली घोष ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास अब 20 नहीं बल्कि 22 सांसदों का समर्थन है। पहले उन्होंने 20 सांसदों के समर्थन का दावा किया था। कुछ दिनों पहले 19 सांसदों के हस्ताक्षर वाला एक लेटर भी सामने आया था। वहीं, बागी सांसद जगदीश बसुनिया ने कहा है कि हमारा गुट सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करेगा।

टीएमसी के कुल 28 लोकसभा सांसद हैं। 22 सांसदों की बगावत का दावा अगर सच होता है तो पार्टी के पास केवल 6 सांसद ही रह जाएंगे। इसके अलावा टीएमसी के 13 राज्यसभा सांसद हैं, जिनमें से 4 ने पद से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी भी छोड़ दी है।

क्या बोलीं सयोनी?

बीजेपी प्रभारी के घर मीटिंग में पहुंचे बागी सांसदों में सयोनी घोष भी शामिल हैं। जब उनसे मीडिया ने मीटिंग को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'मैं अभी कुछ नहीं कहूंगी। सही समय आने पर ही बोलूंगी।' बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी के 58 विधायकों जब बागी हुए तो ममता बनर्जी ने सख्त कदम उठाते हुए पार्टी में कुछ जरुरी बदलाव किए। इसी के तहत सयोनी घोष को यूथ विंग का प्रमुख बनाया। इसके तीन दिन बाद ही टीएमसी सांसदों के बगावत की खबर सामने आई, जिसमें सयोनी घोष का नाम भी शामिल था। इसके बाद ममता ने उन पर एक्शन लेते हुए उनसे यूथ विंग प्रमुख का पद छीन लिया।

Created On :   14 Jun 2026 4:58 PM IST

Tags

Next Story