टीएमसी के 20 बागी सांसदों की मान्यता पर गहराया संकट!: NDA की साप्ताहिक मंगल मिलन बैठक में तीन MPs नहीं पहुंचे, अबू ताहेर खान ने किया बड़ा दावा

NDA की साप्ताहिक मंगल मिलन बैठक में तीन MPs नहीं पहुंचे, अबू ताहेर खान ने किया बड़ा दावा
पश्चिम बंगाल में गरमाई सियासत के बीच बड़ी खबर सामने आई है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 20 बांगी सांसदों में मतभेंद के संकेत मिले हैं।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में गरमाई सियासत के बीच बड़ी खबर सामने आई है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 20 बांगी सांसदों में मतभेंद के संकेत मिले हैं। ये सांसद हाल ही में सत्ताधारी एनडीए में शामिल हुए थे। लेकिन मंगलवार (4 अगस्त) को हुई एनडीए की साप्ताहिक 'मंगल मिलन' बैठक में एनसीपीआई के तीन सांसद शामिल नहीं हुए थे, जिनमें सांसद खलीलुर रहमान, अबू ताहेर खान और यूसुफ पठान का नाम सामने आया है। इन सभी बागी सांसदों की ये पहली मंगल मिलन मीटिंग थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए अबू ताहेर खान ने बताया, "हम एनडीए के साथ नहीं हैं और न ही भाजपा में जा रहे हैं, निश्चिंत रहें। आज एनडीए की बैठक भी थी और हम तीनों उसमें शामिल नहीं हुए, लेकिन मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की बुलाई गई बैठक में हम जरूर शामिल होंगे क्योंकि यह मेरे निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों से संबंधित है। हम मुसलमानों के खिलाफ किसी भी कदम का समर्थन नहीं करेंगे।"

मान्यता पर गहराया संकट!

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि मुस्लिम बहुल निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले ये तीनों सांसद एनडीए की मीटिंग का हिस्सा नहीं बने हैं। ऐसा इसलिए कि उनके मतदाताओं के एक समुह ने बीजेपी के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर सवाल उठाए हैं। इन सांसदों की गैरमौजूदगी इसलिए भी अहम हो जाती है कि 20 सदस्यीय एनसीपीआई समुह की मान्यता का मामला अबतक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने लंबित है। अगर ये सांसद 20 बागी सांसदों वाले ग्रुप का साथ छोड़ देते है तो दलबदल कानून लागू नहीं होगा। ऐसा इसलिए कि टीएमसी के कुल 28 लोकसभा सांसद है और उन्हें किसी पार्टी में शामिल होना है तो इसके लिए कम से कम दो-तिहाई संख्या बल चाहिए होता है। इसी हिसाब से वे सांसद किसी दूसरी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

फ्लोर नेता ने खारिज की अटकलें

वहीं, दूसरी तरफ, लोकसभा में एनसीपीआई पार्टी के फ्लोर नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने बागी सांसदों के बीच मतभेदों की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया, "मैं देश के सबसे वरिष्ठ सांसदों में से एक हूं। एनसीपीआई में सभी एकजुट हैं, यह एक अच्छा अनुभव है।" वहीं, टीएमसी के सीनियर लीडर दिलीप घोष ने दावा करते हुए कहा था कि कई बागी सांसद और विधायक दोबारा पार्टी में वापस शामिल होना चाहते हैं।

Created On :   5 Aug 2026 12:00 AM IST

Tags

Next Story