UP Monsoon Session: सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा महंगा, सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए हुए निष्कासित

सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा महंगा, सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए हुए निष्कासित
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव को विधानसभा से निष्कासित कर दिया गया है। वह सदन की आगामी कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे।

यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव ने सचिन यादव को लिखा पत्र

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने सचिन यादव को लिखे एक पत्र में कहा - मुझे आपको यह सूचित करने का निदेश हुआ है कि विधान सभा के दिनांक 04 अगस्त, 2026 के उपवेशन में सदन द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार आप उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली, 2023 के नियम 299 के उप नियम (1) के अन्तर्गत अपराहन 01:25 बजे से पूरे सत्र के लिए सदन की सेवा से निलम्बित किये गये हैं।

सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाएंगे सचिन यादव

पत्र में कहा गया है अतः उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली, 2023 के नियम 299 के उप नियम (1) के अन्तर्गत आप उक्त अवधि में सदन के परिसर, जैसा कि वह उक्त नियमावली के नियम ३ (घ) में परिभाषित है, में प्रवेश नहीं कर सकेंगे तथा सदन व उसकी समितियों की कार्यवाही में भाग नहीं ले सकेंगे।

इस फैसले के खिलाफ समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के नीचे धरने पर बैठ गए। इससे पहले जब सचिन यादव को विधानसभा से निष्कासित किया गया था। तब उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा था कि हम चढ़ावा चोरी पर चर्चा कराना चाह रहे थे। सरकार ने कहा कि ये ताजा मामला नहीं है। इससे ज्यादा ताजा और प्रासंगिक मामला क्या हो सकता है? फोटो पर कहा कि सीएम ने कहा था कि एसआईटी के बाद दूध का दूध, पानी का पानी में क्या आया? लगातार मामला दबाने का काम कर रहे है।

Created On :   4 Aug 2026 5:28 PM IST

Tags

Next Story