Tamil Nadu News: रिहाई के बाद उदयनिधि स्टालिन का बड़ा हमला, बोले- आतंकवादी जैसा किया व्यवहार, डबल मीनिंग वाले आरोप भी किए खारिज

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद वह अपने पिता से मिले, जहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया। उनका आरोप है कि उन्हें चेन्नई से तंजावुर तक करीब 400 किलोमीटर सड़क के रास्ते ले जाया गया और ऐसा बर्ताव किया गया जैसे वह कोई बड़ा अपराधी हों। उन्होंने अपने ऊपर लगे डबल मीनिंग बयान के आरोपों को भी पूरी तरह गलत बताया।
यह भी पढ़े -दतिया उप चुनाव हार की समीक्षा के लिए भाजपा ने बनाई कमेटी, रिपोर्ट के बाद हाे सकती है नरोत्तम, समर्थकों और जिला अध्यक्ष पर कार्रवाई
डबल मीनिंग वाले आरोप पर क्या बोले?
उदयनिधि स्टालिन को एक्ट्रेस तृषा को लेकर कथित डबल मीनिंग टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा। उनके मुताबिक, उनके भाषण के कुछ हिस्सों को काटकर और जोड़कर गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी बात सिर्फ कावेरी का पानी किसानों तक पहुंचाने की मांग को लेकर थी।
महिलाओं को लेकर कही ये बात
उदयनिधि ने कहा कि उनका किसी भी महिला का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की हर मां और बहन उनके परिवार जैसी है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नेताओं ने पूरा भाषण सुने बिना ही उनकी आलोचना शुरू कर दी।
पुलिस और सरकार पर लगाए आरोप
रिहाई के बाद उदयनिधि ने कहा कि उनके साथ आतंकवादी जैसा सलूक किया गया। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उन्हें सड़क के रास्ते तंजावुर लेकर गए। उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि झूठे मामलों से वह डरने वाले नहीं हैं।
Created On :   5 Aug 2026 9:32 AM IST













