3 राज्यों के उपचुनाव: 'अहंकार और तानाशाही रवैये को जनता ने...' नतीजों पर शिवसेना उद्धव गुट के नेता ने BJP को दिखाया आईना!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मध्य प्रदेश की दतिया और बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा को उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। इस पर शिवसेना (उद्धव गुट) की प्रतिक्रिया सामने आई है। उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे ने कहा कि भाजपा के अहंकार और तानाशाही रवैये को जनता ने सिरे से नकार दिया है। उन्होने कहा कि यहां पर डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जनता से जो वादे गए हैं, शायद वो पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बांकीपुर की हार को पचा नहीं पा रही है। अब उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए। उन्होंने खासतौर पर बांकीपुर सीट का जिक्र इसलिए किया कि यहां पर बीजेपी प्रमुख नितिन नबीन चार बार से विधायक रहे हैं, जिसे पार्टी का गढ़ माना जाता है।
यह भी पढ़े -नतीजों पर भाजपा प्रमुख नितिन नबीन की पहली प्रतिक्रिया, बांकीपुर और दतिया सीट हारने पर क्या बोले?
बांकीपुर नतीजों पर दी प्रतिक्रिया
आनंद दुबे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, "बांकीपुर का उपचुनाव बहुत महत्वपूर्ण इसलिए भी था क्योंकि वहां से करीब पिछले 30 सालों से बीजेपी जीत रही थी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कई बार वहां से विधायक चुनकर आए। सरकार में रहते हुए इतने बड़े नेता की विधानसभा की सीट अगर उपचुनाव में आप (BJP) हार जाते हैं तो सोच लीजिए कि आपके प्रति लोगों में कितना गुस्सा है?"
'MP भाजपा में अंतर्कलह'
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने मध्य प्रदेश बीजेपी को लेकर कहा, "मध्य प्रदेश में बीजेपी को आपसी अंतर्कलह का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, इसलिए कहा जाता है कि जीवन भर एक जैसा मौसम नहीं रहता है। मौसम बदलता है। परिस्थितियां बदलती हैं। गुजरात के उपचुनाव में बीजेपी ने भले ही जीत हासिल की है लेकिन बीजेपी उस जीत को सेलिब्रेट नहीं कर पा रही है। बीजेपी बांकीपुर की हार को पचा नहीं पा रही है?"
यह भी पढ़े -बांकीपुर में क्यों हारी बीजेपी? सांसद रवि शंकर प्रसाद ने बताई वजह, कहा - 'BJP और NDA ने काफी...',
प्रशांत किशोर की जीत पर की टिप्पणी
दुबे ने जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत पर कहा, "प्रशांत किशोर ने बीजेपी को भी हराया है और साथ ही साथ इंडिया गठबंधन को भी हराया है। प्रशांत किशोर ने जिस तरह से कैंपेन किया, जिस प्रकार मुद्दे उठाए और मेहनत की उससे उन्हें सफलता मिली। प्रशांत किशोर हमारी पार्टी के लिए भी 2019 में काम कर चुके हैं। कई मुख्यमंत्री वो बना चुके हैं। आदमी रणनीति बनाता है तो कभी सफल होता है और कभी असफल होता है। जो लगातार बना हुआ है तो आज नहीं तो कल उसकी जीत सुनिश्चित है।"
Created On :   3 Aug 2026 11:55 PM IST












