Kangana Ranaut: 'मॉडरेट हिंदू से संघी हिंदू में कन्वर्ट...' कंगान रनौत के बयान पर कांग्रेस नेता ने किया जोरदार पलटवार

मॉडरेट हिंदू से संघी हिंदू में कन्वर्ट... कंगान रनौत के बयान पर कांग्रेस नेता ने किया जोरदार पलटवार
भाजपा सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने तीखे बयानों से सुर्खियों में बनी रहती है। इस बीच उन्होंने सोमवार को हिंदू को लेकर एक बयान दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने तीखे बयानों से सुर्खियों में बनी रहती है। इस बीच उन्होंने सोमवार को हिंदू को लेकर एक बयान दिया है। जिस पर सियासत गरमाती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि वे पहले एक मॉडरेट हिंदू थी, लेकिन उन्हें कन्वर्ट होकर संघी बनाना है। इस मामले में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार किया है।

कांग्रेस नेता ने किया पलटवार

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "कंगना जी मॉडरेट हिंदू से संघी हिंदू में कन्वर्ट होना चाहती हैं, लेकिन बहना, संघ में तो महिलाओं की एंट्री ही नहीं है, कैसे होइएगा?" उन्होंने आगे बताया, "आप हिंदू तो नहीं, लेकिन एक नफरती, मौकापरस्त, देश के युवाओं को गटर बुलाने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए पनौती जरूर हैं और वही बनी रहिए, हिंदू धर्म को बख्श दीजिए!"

कंगना रनौत का बयान

गौरतलब है कि कंगना रनौट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा था, "हमने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी हिंदू बहन-बेटियों को नजदीक से देखा और जाना है, जो हिंदू तो हैं, लेकिन राजनीति और धर्म को लेकर उनकी कोई विचारधारा नहीं है। यूथ में खासकर ऐसा होता है, वो बहुत ही न्यूट्रल हैं, लेकिन जैसे ही वो किसी इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं, भले ही दोस्ती हो, शादी हो या फिर संबंध हो, तो उनकी सोच इतनी डिफाइन हो जाती है। इतनी कट्टरपंथी वो बन जाती हैं।"

अपनी मर्जी की विचारधार

भाजपा सांसद का कहना है, "इसमें कोई बुराई नहीं है, क्योंकि देश के संविधान ने आपको ये आजादी दी है कि आप अपनी मर्जी से किसी भी धर्म या विचारधारा को अपना सकते हैं, लेकिन दिक्कत ये है कि जब हिंदू बेटियों की बात आती है, तो सोच बदल जाती है।" उन्होंने कहा, "अब मैं खुद को डिफेंड नहीं करूंगी कि मैंने आइटम सॉन्ग किए। मैं हमेशा से एक मॉडरेट हिंदू थी। आज अगर मैंने खुद को डिफेंड कर लिया, तो न जाने कितनी बेटियां, जिसे कहते हैं लीप नहीं ले पाएंगी। इसलिए मैं कहूंगी कि मैं मॉडरेट हिंदू थी। इसलिए आज मुझपर तंज कसे जाते हैं कि तुम कब से संघी बन गई? हां, मुझे संघी बनना है। मुझे बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा बनना है। मुझे कन्वर्ट होना है। मैं क्यों कंवर्ट नहीं हो सकती?"

Created On :   3 Aug 2026 9:54 PM IST

Tags

Next Story