Bankipur Bypoll Election Result: 200 किलो लड्डू का क्या करेगी बीजेपी? बांकीपुर में जीत के कॉन्फिडेंस के साथ कराए थे तैयार, जनसुराज के पीके ने भेदा 'किला'
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के रुझानों को देखते हुए मुकाबला काफी ज्यादा दिलचस्प नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से बीजेपी का गढ़ मानी जाने वाली सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर अब तक 12 हजार वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक के राउंड्स की गिनती के हिसाब से वे आगे ही चल रहे हैं और इस वजह से ही चुनावी समीकरण बदलते हुए नजर आ रहे हैं। चुनाव से पहले बीजेपी जीत को लेकर इतना ज्यादा आश्वस्त था कि कार्यकर्ताओं ने 200 किलो लड्डू भी तैयार कर लिए हैं। योजना थी कि नतीजे आते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच मिठाइयां बांटी जाएंगी। शुरुआती रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा काफी वोटों से पीछे चलते नजर आ रहे हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लड्डुओं को लेकर काफी मजेदार चर्चाएं चल रही हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि अगर नतीजे ऐसे ही रहे तो आखिर 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा।
शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं प्रशांत किशोर
मतगणना के शुरुआती राउंड में प्रशांत किशोर करीब 12 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। यह उनका पहला विधानसभा चुनाव है। उनकी बढ़त ने इस सीट पर मुकाबले को काफी दिलचस्प बना दिया है। हालांकि अंतिम फैसला पूरी वोटों की गिनती के बाद ही होगा।
यह भी पढ़े -'भारत की मेजबानी में सभी प्रमुख खेल होंगे और हम सर्वाधिक मेडल जीतेंगे', केजरीवाल को मनसुख मांडविया ने दिया करारा जवाब
बीजेपी की जीत की तैयारी पहले से थी
चुनाव से पहले बीजेपी को अपनी जीत का पूरा भरोसा था। इसी वजह से कार्यकर्ताओं ने 200 किलो लड्डू तैयार कर लिए थे। योजना थी कि जीत के बाद समर्थकों के बीच मिठाई बांटी जाएगी। लेकिन शुरुआती रुझानों के बाद सोशल मीडिया पर इन लड्डुओं को लेकर कई मजेदार बातें सामने आ रही हैं।
यह भी पढ़े -विपक्ष के सांसदों ने भाजपा पर जनता को मुद्दे से भटकाने का लगाया आरोप, कहा-सरकार लोगों को कर रही गुमराह
1995 से बीजेपी के पास रही है यह सीट
बांकीपुर सीट पर 1995 से लगातार बीजेपी जीतती रही है। इस बार उपचुनाव इसलिए हुआ क्योंकि नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद सीट खाली हो गई थी। चुनाव में कुल 26 उम्मीदवार मैदान में थे और शुरुआती रुझानों में मुकाबला मुख्य रूप से प्रशांत किशोर और बीजेपी के बीच दिखाई दे रहा है।
Created On :   3 Aug 2026 4:18 PM IST







