Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार, डीके शिवकुमार का बड़ा फैसला, पुराने नेताओं से लेकर इन नए चेहरों को किया शामिल

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। नई टीम में कुछ नए नेताओं को मौका मिला है। वहीं, कई पुराने नेताओं को फिर से मंत्री बनाया गया है। लंबे समय से युवाओं और नए चेहरों को ज्यादा जिम्मेदारी देने की मांग हो रही थी, लेकिन इस बार भी ऐसे नेताओं की संख्या कम रही है। मंत्रिमंडल में एक महिला को भी जगह मिली है। वहीं, अलग-अलग समाज और वर्गों ने नेताओं को शामिल करने संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। नई कैबिनेट को लेकर राजनीतिक चर्चा भी काफी तेज हो गई है।
यह भी पढ़े -विपक्ष के सांसदों ने भाजपा पर जनता को मुद्दे से भटकाने का लगाया आरोप, कहा-सरकार लोगों को कर रही गुमराह
नए और पुराने नेताओं को मिला मौका
नई कैबिनेट में रिजवान अरशद और अजय सिंह पहली बार मंत्री बने हैं। इनके अलावा कई अनुभवी नेताओं को फिर से मंत्री बनाया गया है। जिनमें जमीर अहमद खान और बी. नागेंद्र शामिल हैं। इन्हें दोबारा कैबिनेट में शामिल हुए हैं। कई अन्य नेताओं को भी पहली बार मंत्री बनने का मौका मिला है। सरकार ने अलग-अलग समाज के नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी है। लिंगायत, वोक्कालिगा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के कई नेताओं को मंत्री बनाया गया है। मुस्लिम समुदाय को भी तीन मंत्री पद मिले हैं। साथ ही विधान परिषद के सभापति का पद भी इसी समुदाय के पास है।
यह भी पढ़े -सिवनी में लागू हुई धारा-163 : बिना अनुमति धरना, जुलूस, रैली, डीजे और भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिबंध
महिला और युवा नेताओं पर उठे सवाल
नई कैबिनेट में केवल एक महिला मंत्री बनाई गई है। वहीं कई लोगों का मानना है कि युवाओं को उम्मीद के मुताबिक मौका नहीं मिला है। इस वजह से महिला और युवा प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि सरकार का कहना है कि मंत्रिमंडल में सभी वर्गों का संतुलन रखने की कोशिश की गई है।
Created On :   3 Aug 2026 4:21 PM IST







