मानसून सत्र: दिल्ली प्रदर्शन को लेकर निशाने पर सरकार, विपक्ष ने मांगा बर्बरता का जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मुद्दा अभी थमा नहीं कि पप्पू यादव समेत विपक्ष के तमाम नेताओं ने संसदीय परिसर में किए गया प्रदर्शन पर तकरार जारी है। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच इन दोनों मामलों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक वार -पलटवार हो रहा है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, सदन में क्यों नहीं आ रहे। जीत कर सदन में आने के लिए ही आए थे, अब क्यों भाग रहे हैं।
विपक्षी नेताओं की ओर से संसदीय परिसर में किए गए प्रदर्शन को लेकर बीजेपी नेता एस.पी. सिंह बघेल ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर कहा संसद नाटक की जगह नहीं है। उन्होंने भगवा वस्त्र धारण करके संतों की मिमिक्री की है वो बिल्कुल भी उचित नहीं है।
कांग्रेस के.सी. वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा गृहमंत्री को सदन में आकर दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई बर्बरता का जवाब देना होगा। अभी भी छात्रों पर क्रूरता हो रही है। हमारा दूसरा मुद्दा चंदा चोरी है। हम सरकार से जवाब चाहते हैं। अन्य कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "बच्चे के हाथ पैर तोड़ दिए इसका जवाब देना पड़ेगा। बच्चों पर AK-47 चलाएंगे, इसका जवाब सरकार को देना होगा।
बीजेपी सांसद मनन कुमार मिश्रा ने विपक्ष के नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा ये संसद का मजाक उड़ा रहे हैं। विपक्षी लोगों ने संसद की गरीमा को इतना गिरा दिया है कि लगातार आप देख लें कि पिछले 10-15 दिन से इन लोगों ने संसद में कोई कार्रवाई नहीं होने दी। 2-3 बिल किसी तरह सरकार ने पारित कराए जो आवश्यक थे। यहां तक की नीट पेपर लीक से संबंधित बिल को भी पास कराया। इनको जब संसद में कोई काम करना ही नहीं है तो लोग सोच रहे होंगे कि इनको वोट क्यों दिया?
Created On :   3 Aug 2026 4:51 PM IST







