उपचुनाव 2026: दतिया में मतगणना जारी, कलेक्टर ने कहा पारदर्शिता में कोई कमी नहीं आएगी, वहां बैठे एजेंट संतुष्ट हों

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव की वोटों की गिनती जारी है। मतगणना केंद्र पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने कहा, सबका समर्थन भाजपा के साथ है। मतदाताओं ने विकास के एजेंडे पर मोहन यादव की सरकार को अपना आशीर्वाद दिया है। मैं 100% आश्वस्त हूं।
पहले राउंड के बाद भजापा के आशुतोष तिवारी करीब 909 वोट से आगे, भाजपा को 4441,कांग्रेस को 3532 और आसपा को 2117 वोट मिले। मतगणना जारी है।
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पर दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने कहा, "सबसे पहली जिम्मेदारी है कि वहां बैठे एजेंट संतुष्ट हों। पारदर्शिता में कोई कमी नहीं आएगी। 8 बजे पोस्टल बैलेट और 8.30 बजे EVM का राउंड शुरू होगा।
दतिया उपचुनाव में 30 जुलाई को हुए मतदान में 71.44 प्रतिशत वोटिंग हुई। चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी और कांग्रेस कैंडिडेट घनश्याम सिंह के बीच है और दोनों ही पार्टियां अपनी जीत की संभावनाओं को लेकर आश्वस्त हैं। लेकिन आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव ने मुकाबले को रोचक और त्रिकोणीय बना दिया है, दतिया उपचुनाव को बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के लिए पहली चुनावी चुनौती के रूप में भी देखा जा रहा है, सत्ता और संगठन दोनों के लिए उपचुनाव के नतीजे राजनीतिक रूप से काफी अहम है। जबकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के लिए सीट को बरकरार रखना और संगठन शक्ति के दौर पर एक चुनौती है।
Created On :   3 Aug 2026 9:54 AM IST







