Rouse Avenue Court Verdict: सब ताकत उनके पास...बृज भूषण शरण सिंह को कोर्ट से बरी किए जाने पर पहलवानों का छलका दर्द

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार (3 अगस्त) को भाजपा नेता और कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है। उन पर 6 महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। अदालत ने उनके साथ-साथ आरोपी विनोद तोमर को भी सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले को लेकर बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने नाराजगी जाहिर की है।
अदालत से बरी होने के बाद ब्रजभूषण ने क्या कहा?
अदालत का निर्णय आने के बाद भाजपा नेता ने कहा, 'कोर्ट ने कहा कि 'बृज भूषण सिंह और विनोद तोमर, आप दोनों लोगों को बाइज्जत बरी किया जाता है।' मैंने पहले ही दिन कहा था कि अगर मेरे खिलाफ कोई आरोप साबित होता है तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा।'
पहलवानों ने ब्रजभूषण के खिलाफ कब किया था प्रदर्शन?
बता दें, जंतर-मंतर पर पहलवानों ने ब्रजभूषण के खिलाफ साल 2023 में प्रदर्शन किया था। इस आंदोलन में प्रियंका गांधी से लेकर आम आदमी पार्टी ( AAP) और वामपंथी नेता शामिल हुए थे। ब्रजभूषण ने विरोध करने वाली पार्टियों पर हमला बोला है। विपक्षी नेता हमारी फांसी की मांग कर रहे थे जबकि हम निर्दोष थे। हमें कोर्ट के न्याय पर पूरा भरोसा था कि इंसाफ होगा और वही हुआ। हम जूनियर पहलवानों के हक के लिए लडे़ थे और अब वही खिलाड़ी देश का परचम लहराएंगे।
कोर्ट के फैसले से निराश हूं- बजरंग पूनिया
बृज भूषण सिंह को कोर्ट से बरी किए जाने पर पहलवान की प्रतिक्रिया सामने आई है। विनेश फोगाट के वकील ने कहा कि कोर्ट ने जो निर्णय दिया है उससे निराश हूं। इसके अलावा बजरंग पूनिया ने फैसले पर निराशा जताते हुए कहा कि 'आज के फैसले से यह साफ हो गया है कि सारी ताकत बृज भूषण के पास है। उन्होंने गवाह तोड़ दिए। हम कोर्ट के आदेश का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और हमें समझ नहीं आ रहा कि किस आधार पर उन्हें बरी किया गया।'
Created On :   3 Aug 2026 6:31 PM IST








